त्वचा और बालों की देखभाल के लिए मार्केट में बहुत सारे प्रोडक्ट मिल जाते हैं। लेकिन आज भी लोग दादी-नानी के बताए नुस्खों पर भरोसा करते हैं। वहीं ये नुस्खे बेहद कारगर भी होते है। ऐसा अब एक्सपर्ट कहने लगे हैं। घर में रखी कुछ चीजें बालों के झडने से लेकर त्वचा की दाग-धब्बों और एक्ने की समस्या को दूर कर सकती है। तो चलिए जानें वो कौन सी दो चीजें हैं जो बाल और चेहरे के लिए वरदान से कम नहीं।