फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Facial At Home: शादी सीजन में चाहिए दमकती त्वचा तो बिना पार्लर जाए घर पर ही ऐसे करें फेशियल

Thu, 16 Jan 2025 11:14 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप पार्लर नहीं जाना चाहतीं और घर पर ही नेचुरल तरीके से चमकदार त्वचा पाना चाहती हैं, तो यहां एक आसान फेशियल गाइड दी गई है।
विज्ञापन
1 of 7
घर पर ही ऐसे करें फेशियल - फोटो : Adobe stock
Facial At Home: खरमास की समाप्ति के बाद से भारत में शादी सीजन की शुरुआत हो गई है। ये समय न केवल खुशी और जश्न का प्रतीक है, बल्कि परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ खूबसूरत पलों को साझा करने का भी मौका देता है। इस दौरान शादियों का माहौल हर जगह छाया रहता है, और लोग तैयारियों में व्यस्त नजर आते हैं।  शादी सीजन के दौरान शादी के लिए बुकिंग, सजावट और खरीदारी अपने चरम पर होती है।

बात करें ब्यूटी पार्लर की तो इस शादियों के समय पार्लर महीनों-महीनों पहले से बुक रहते हैं। यही वजह है कि आसानी से पार्लर में बुकिंग नहीं मिलती। ऐसे में यदि आप भी इसी परेशानी से जूझ रही हैं तो हम आपको घर पर ही फेशियल करने का तरीका बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
क्लीनिंग है जरूरी - फोटो : Adobe stock
क्लीनिंग है जरूरी

फेशियल करने से पहले एक कॉटन पैड पर गुलाब जल लगाएं और इसे अपने चेहरे पर अच्छे से लगाकर त्वचा को साफ करें। अगर त्वचा ऑयली है तो दूध में थोड़ा सा नींबू मिलाकर चेहरे को साफ करें। यह आपकी त्वचा से धूल-मिट्टी और ऑयल को हटाता है।  
विज्ञापन

3 of 7
अब बारी है स्क्रबिंग की - फोटो : Adobe stock
अब बारी है स्क्रबिंग की

चेहरा चमकाने के लिए 2 चम्मच चावल का आटा या ओट्स पाउडर लें। इसमें 1 चम्मच शहद और थोड़ा सा गुलाब जल मिलाएं। इस मिश्रण को हल्के हाथों से 5-7 मिनट तक स्क्रब करें। यह डेड स्किन को हटाकर त्वचा को साफ और स्मूद बनाता है।  

4 of 7
स्टीमिंग - फोटो : Adobe stock
स्टीमिंग

गर्म पानी में एक टॉवल डुबोकर हल्का निचोड़ लें और इसे अपने चेहरे पर रखें। अगर ऐसा नहीं करना चाहते हैं तो फिर पानी को उबालकर भाप लें। ये चेहरे के पोर्स को खोलता है और गहराई से सफाई में मदद करता है।  
विज्ञापन

5 of 7
मसाज करें - फोटो : Adobe stock
मसाज करें

चेहरे को भाप देने के बाद एलोवेरा जेल, नारियल तेल या कोई हल्का फेस क्रीम लें। इसे 10-15 मिनट तक सर्कुलर मोशन में चेहरे और गर्दन पर मसाज करें। मसाज ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाता है।  
विज्ञापन

6 of 7
फेस पैक - फोटो : Adobe stock
फेस पैक 

चेहरे पर मसाज करने के बाद आपको फेस पैक लगाना चाहिए। इसके लिए 2 चम्मच बेसन, 1 चुटकी हल्दी और थोड़ा सा दूध या दही मिलाकर फेस पैक बनाएं। इसे पूरे चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। यह त्वचा को टाइट करता है और उसे नेचुरल ग्लो देता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आखिर में करें मॉइश्चराइजर - फोटो : Adobe stock
आखिर में करें मॉइश्चराइजर

चेहरा धोने के बाद गुलाब जल स्प्रे करें और हल्का मॉइश्चराइजर लगाएं। यह त्वचा को हाइड्रेट और सॉफ्ट बनाए रखता है। फेशियल खत्म होने के बाद अपने चेहरे पर स्किन टाइप के हिसाब से मॉइश्चराइजर अवश्य लगाएं। 

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें