फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में इन फेस पैक्स से करें त्वचा की देखभाल, बनाने का तरीका भी है आसान

Tue, 26 Dec 2017 12:10 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Winter
मौसम की मार सबसे ज्यादा हमारी त्वचा पर पड़ती है। सर्दियों में परेशानी बढ़ जाती है क्योंकि ठंड की वजह से जितना हो सके हम पानी से दूरी बनाए रखना ही पसंद करते हैं। ऐसे में त्वचा की सफाई, एक्ने-पिंपल की समस्या दूर करने और चेहरे की खोई चमक वापस पाने का सबसे आसान तरीका है फेस पैक्स का इस्तेमाल करना।

घर में फलों के रस और हर्बल चीजों से बने फेस पैक्स सबसे ज्यादा असरदार होते हैं। एक नजर उन फेस पैक्स पर जिन्हें घर पर आसानी से और कम खर्च में तैयार कर सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
papaya - फोटो : getty images
पपीते का फेस पैक

पके पपीते और केले को बराबर मात्रा में पीसकर पेस्ट बना लें। इसमें दो चम्मच शहद मिलाकर पैक तैयार करें। चेहरे, गले और हाथों पर लगाएं, 15 मिनट बाद सादे पानी से चेहरा साफ कर लें। 
विज्ञापन

3 of 4
Almond Milk
दूध-बादाम फेस पैक

एक चम्मच बादाम पाउडर में दो चम्मच कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं। चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाएं। मसाज करते हुए पानी से साफ करें। बादाम में मौजूद विटामिन ई और फैटी एसिड रूखापन दूर कर त्वचा को मुलायम बनाता है।
विज्ञापन

4 of 4
egg
अंडे का फेस पैक

दो अंडों के पीले भाग में तीन-चार बूंदें जैतून तेल के मिलाकर पेस्ट बनाएं। चेहरा पर लगाकर 20 मिनट तक सूखने दें। सादे पानी से साफ कर लें। ऑलिव ऑइल में नैचुरल एंटी-ऑक्सिडेंट्स, विटामिन ई और के होते हैं। वहीं अंडे की जर्दी यानी पीले भाग में विटामिन ए होता है जो त्वचा का रूखापन दूर करने में कारगर होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें