फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Men Makeup Products: करना है क्रश को इंप्रेस तो लड़के जरूर करें इन मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल

Fri, 09 Jun 2023 02:59 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप ऑफिस या कॉलेज में अपनी क्रश को इंप्रेस करना चाहते हैं तो लड़कियों की तरह ही लड़कों को भी मेकअप की जरूरत पड़ेगी। 
विज्ञापन
1 of 5
crush
Men Makeup Products: आपने अक्सर लड़कियों को अपना स्किन केयर करते देखा होगा। लड़कियां कुछ भी भूल जाएं, पर वो अपनी स्किन का ध्यान रखना कभी नहीं भूलतीं। वहीं अगर लड़कों की बात करें, तो स्किन केयर के नाम पर वो बस मुंह धोकर खुश हो जाते हैं। जबकि बढ़ते प्रदूषण की वजह से लड़कों की स्किन ज्यादा खराब हो जाती है। इसके पीछे की वजह है कि लड़के घर से ज्यादातर वक्त बाहर ही रहते हैं। ऐसे में उनकी स्किन पर कई तरह की दिक्कतें होने लगती हैं।

बढ़ते पिंपल्स और एक्ने की समस्या की वजह से लड़कों का आत्मविश्वास कम हो जाता है। जिस वजह से वो अपने दिल की बात तक अपने क्रश से नहीं कह पाते हैं। इसी परेशानी का हल आज हम इस लेख में बताने जा रहे हैं। दरअसल, आज हम आपको कुछ ऐसे मेकअप प्रोडक्ट्स के बारे में बताएंगे, जिनका इस्तेमाल हर लड़के को करना चाहिए। ऐसा करने से आपका आत्मविश्वास भी लौटेगा और आप अपने क्रश को इंप्रेस करने में सफल हो जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
lip balm - फोटो : social media
करें लिप बाम का इस्तेमाल 

जिस तरह से लड़कियों को लिप बाम की जरूरत होती है, ठीक उसी तरह से लड़कों के लिए भी लिप बाम बेहद जरूरी होता है। रूखे और बेजान होंठ देखकर हर लड़की आपसे दूर ही भागेगी। 
विज्ञापन

3 of 5
pimple - फोटो : Getty Images
कंसीलर

अगर आपके चेहरे पर कई तरह के पिंपल्स हैं, तो कंसीलर का इस्तेमाल करके ही घर से बाहर निकलें। ऐसा करने से आपके चेहरे के दाग-धब्बे छिप जाएंगे। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो चेहरा देखने में अजीब लगेगा। 

4 of 5
skin cream
बीबी क्रीम

गर्मियों के हिसाब से ज्यादा एसपीएफ वाली बीबी क्रीम का इस्तेमाल जरूर करें। ये आपके चेहरे के ग्लो को बरकरार रखेगी। इसके साथ ही आप इसके इस्तेमाल से अपने स्किन टोन को निखार सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hand cream - फोटो : Pixabay
हैंड क्रीम

लड़कियों को मुलायम हाथ बेहद पसंद आते हैं। अगर आप हैंड क्रीम का इस्तेमाल करेंगे तो एक तो आपके हाथ सॉफ्ट रहेंगे, दूसरा हाथों में खूशबू आएगी। ऐसे में इसका इस्तेमाल जरूर करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें