Hair Care: हर कोई चाहता है उसके बाल हमेशा लंबे, शाइनी और घने रहें। इसके लिए लोग महंगे से महंगे हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। महिलाएं तो इसके लिए कई तरह के हेयर ट्रीटमेंट तक लेती हैं। ट्रीटमेंट में इस्तेमाल होने वाली मशीने और हेयर केयर प्रोडक्ट में पाए जाने वाले केमिकल कई बार बालों पर अच्छे की बजाय बुरा प्रभाव डालते हैं। ऐसे में बहुत सी महिलाएं घरेलू तरीके अपनाकर अपने बालों की केयर करती हैं।
इन्हीं घरेलू चीजों में मलाई का नाम भी शामिल है जो बालों के लिए काफी फायदेमंद है। दरअसल, ज्यादातर लोग दूध में जमने वाली मलाई को या तो फेंक देते हैं या ऐसे ही रखे रहने देते हैं। पर, क्या आप जानते हैं कि आप बालों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए मलाई का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, आज के लेख में हम आपको बालों में मलाई का इस्तेमाल करना बताने जा रहे हैं।