फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beauty Tips : लगातार कंप्यूटर पर काम करने से डल हो गई है स्किन तो ग्लो पाने के लिए अपनाएं ये तरीके

Wed, 17 May 2023 10:16 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर लगातार कंप्यूटर पर काम करने से आपकी स्किन डल हो गई है तो आप कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर इसे ठीक कर सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
beauty tips - फोटो : Fox News
Beauty Tips : एक समय था जब महिलाएं घर पर रहकर घरेलू काम में व्यस्त रहती थीं। अब समय बदल गया है। आज की महिलाएं घर संभालने के साथ-साथ दफ्तर भी बड़े अच्छे से संभाल लेती हैं। पुरूषों के मुकाबले महिलाओं की स्किन ज्यादा मुलायम और नाजुक होती है। ऐसे में स्क्रीन के सामने ज्यादा समय तक बैठने का सीधा असर महिलाओं की स्किन पर होता है।

कोरोना काल के समय जब लोगों को वर्क फ्रॉम होम मिल गया था, तो उनका स्क्रीन टाइम और ज्यादा बढ़ गया। जिसकी वजह से महिलाओं के साथ स्किन से जुड़ी कई तरह की परेशानियां सामने आने लगीं। ऐसे में ये बेहद जरूरी है कि आप अपनी स्किन का खास ध्यान रखें। महिलाओं की इसी परेशानी को देखते हुए आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जो स्किन केयर में काफी फायदेमंद हैं। हालांकि इन टिप्स को लड़के भी फॉलो कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
सनस्क्रीन - फोटो : pixabay
सनस्क्रीन का करें इस्तेमाल

भले ही आप वर्क फ्रॉम पर हों, लेकिन इसके बाद भी सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें। ऐसा इसलिए क्योंकि लैपटॉप से भी खतरनाक किरणें निकलती हैं, जो स्किन को प्रभावित करती हैं। इस से बचाव के लिए जब भी लैपटॉप के सामने काम करें तो इसे अपने फेस पर जरूर अप्लाई करें।
विज्ञापन

3 of 6
face - फोटो : istock
चेहरे की करें मसाज

ज्यादा देर तक कंप्यूटर के सामने बैठने से स्किन पर सीधा प्रभाव पड़ता है। अगर आप चाहती हैं कि ऐसा ना हो तो बीच-बीच में चेहरे की मसाज करें। इसके साथ ही ऐसे फेसपैक लगाती रहें, जिससे स्किन को राहत मिले। 

4 of 6
ice therapy - फोटो : instagram
बर्फ से करें चेहरे की सिकाई

अगर आप अपने चेहरे की सिकाई बर्फ के करेंगी तो इससे स्किन ग्लो करने लगेगी। स्किन को टाइट रखने से लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। बर्फ के इस्तेमाल के बाद से आपकी स्किन फ्रेश लगेगी। 
विज्ञापन

5 of 6
cucumber face pack - फोटो : istock
आंखों को दें ऐसे राहत

अगर आप आंखों को राहत देना चाहते हैं तो उस पर खीरा रख कर रिलेक्स करें। दिन में कम से कम दो बार ऐसा करें। इससे आंखों को ठंडक मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
beauty tips - फोटो : Istock
लगाएं अंडर आई क्रीम

ज्यादा स्क्रीन टाइम की वजह से डार्क सर्कल होने लगते हैं। ऐसे में इससे बचने के लिए आप अंडर आई क्रीम का इस्तेमाल करें। बाजार में आपको कई तरह की अंडर आई क्रीम मिल जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें