Beauty Tips : भले ही आपने मेकअप किया हो या ना किया हो, लेकिन आंखों में काजल लगाकर आप अपने लुक को पूरी तरह से बदल सकती हैं। काजल लगाने से ना सिर्फ आंखे प्यारी लगती हैं, बल्कि चेहरा और भी ज्यादा खूबसूरत दिखने लगता है। सदियों से आंखें खूबसूरत और बड़ी दिखाने के लिए काजल का इस्तेमाल किया जाता है।
वैसे तो सब लड़कियां अपने-अपने तरीके से काजल लगाती हैं, पर कई लड़कियों को काजल लगाने का सही और आसान तरीका नहीं पता होता। जिसकी वजह से कई बार आंखों में परेशानी तक होने लगती है। अगर काजल सही से ना लगा हो तो फिर इसकी वजह से ये फैलने लगता है और आपका चेहरा और मेकअप तक खराब हो जाता है।
इसी परेशानी तो देखते हुए आज हम आपको काजल लगाने का सही और आसान तरीका बताएंगे, ताकि आप काजल लगाने के बाद बेहद खूबसूरत दिखें। आंखों को खूबसूरत दिखाने के लिए आपको बस कुछ सिंपल बातों पर ध्यान देना पड़ेगा।