फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fruit Face Mask: इन फलों से फेस मास्क बनाकर आप बढ़ा सकते हैं चेहरे की खूबसूरती

Tue, 18 Nov 2025 10:17 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Try Fruit Face Mask at Home For Natural Glow:  अगर आप दमकती त्वचा पाना चाहती हैं तो ताजे फलों से फेस मास्क बनाकर ट्राई करें। ये आपके चेहरे पर अलग की चमक देंगे। 
विज्ञापन
1 of 5
इन फलों से फेस मास्क बनाकर आप बढ़ा सकते हैं चेहरे की खूबसूरती - फोटो : Adobe stock
Try Fruit Face Mask at Home For Natural Glow: चेहरे की खूबसूरती को निखारने के लिए लोग तरह-तरह के उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन प्राकृतिक उपाय हमेशा सबसे प्रभावी साबित होते हैं। इसी के चलते ये लेख आपके काम का होने वाला है।

दरअसल, यहां हम आपको फलों से फेस मास्क बनाने का तरीका बताएंगे। फलों में ऐसे तत्व होते हैं जो हमारी त्वचा को न केवल पोषण देते हैं, बल्कि उसे स्वस्थ और चमकदार भी बनाते हैं।

अगर आप अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं, तो फलों से बने फेस मास्क का इस्तेमाल एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इन फेस मास्क के नियमित उपयोग न केवल दाग-धब्बों को कम करता है, बल्कि त्वचा को मुलायम और जवां भी बनाता है। तो आइए बिना देर के आपको बताते हैं कि आप कौन से फलों से फेस मास्क तैयार कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
केले और शहद का मास्क - फोटो : Freepik.com
केले और शहद का मास्क

सबसे पहले जान लेते हैं इस पहले मास्क के बारे में तो पहले ये समझ लें कि केला और शहद दोनों ही त्वचा को नमी प्रदान करने में मदद करते हैं। इसे लगाने से त्वचा मुलायम और हाइड्रेटेड रहती है। इस मास्क को तैयार करने के लिए केले को अच्छी तरह से मैश कर लें और फिर उसमें थोड़ा सा शहद मिक्स करें। अब इसे चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
पपीते का मास्क - फोटो : Freepik.com
पपीते का मास्क

इस मौसम में पपीता काफी सस्ते दामों में मिल जाता है। पपीता विटामिन C से भरपूर होता है, जो त्वचा की रंगत को सुधारता है और दाग-धब्बों को हल्का करता है। इसका फेस मास्क बनाना काफी आसान है। इसे बनाने के लिए पपीते को छीलकर अच्छी तरह से मैश कर लें और चेहरे पर अप्लाई करें। बस आधे घंटे के बाद चेहरे को धो लें। 

 

4 of 5
स्ट्रॉबेरी और दही का मास्क - फोटो : बसित जरगर
स्ट्रॉबेरी और दही का मास्क

अगर आपके पास स्ट्राबेरी रखी है तो आप उसका फेस मास्क भी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले जान लें कि स्ट्रॉबेरी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं, जबकि दही से त्वचा की नमी बनी रहती है। स्ट्रॉबेरी को मैश करने के बाद उसमें दही डालें और अपने चेहरे पर अप्लाई करें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खीरे का मास्क - फोटो : Freepik
खीरे का मास्क

खीरा इस सीजन में वैसे तो मुश्किल से ही मिलता है, लेकिन यदि आपके पास खीरा है तो उसकी मदद से आप चेहरे को चमका सकते हैं। दरअसल,  खीरा ठंडक प्रदान करता है और यह त्वचा को ताजगी और चमक देने में सहायक होता है। इसके लिए खीरे को ब्लैंड करके उसका मास्क बनाकर इस्तेमाल किया जा सकता है। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें