फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beauty Tips : बालों के साथ-साथ स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद है अंडा, जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका

Wed, 24 May 2023 04:34 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंडे का इस्तेमा्ल बालों के साथ-साथ स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद है। आज के लेख में हम आपको इसके इस्तेमाल का सही तरीका बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
egg - फोटो : istock
Beauty Tips : अंडा खाने से शरीर को कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं। शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए अंडे खाने की सलाह दी जाती है। सेहत के साथ-साथ अंडे का इस्तेमाल बाहरी सुंदरता के लिए भी किया जाता है। अगर बालों में अंडा लगाते हैं तो बालों की कई तरह की परेशानी से छुटकारा मिल जाता है। अंडे को बालों में इस्तेमाल करना तो हर किसी को आता होगा। पर, क्या आपको पता है कि स्किन के लिए भी अंडा काफी फायदेमंद है। जी हां बालों के साथ-साथ आप अंडे का इस्तेमाल चेहरे की देखभाल के लिए भी कर सकते हैं।

आज के लेख में हम आपको स्किन केयर के लिए अंडे का इस्तेमाल करना सिखाएंगे। ताकि आप कम पैसा खर्च किए ही दमकती हुई त्वचा पा सकें। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसकी खास बात ये है कि, अंडे को त्वचा के लिए एक नहीं, बल्कि कई तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप भी वाइटहेड्स या ब्लैकहेड्स, ऑयली स्किन या अन्य त्वचा संबंधी किसी समस्या से परेशान हैं, तो भी अंडे का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बना सकते हैं अंडे और खीरे का मास्क

अंडे और खीरे का मास्क बनाने के लिए आपको एक अंडे का सफेद हिस्सा, एक चम्मच शहद, एक चम्मच खीरे का रस और एक चम्मच दही की जरूरत पड़ेगी। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
मास्क बनाने की विधि

अंडे और खीरे का मास्क बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में अंडे का सफेद हिस्सा, शहद, खीरे का रस और दही लें। सब सामानों को लेने के बाद सभी चीजों को एक साथ मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसी पेस्ट को 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर धो दें। 

 

4 of 6
Lemon - फोटो : Istock
अंडे और नींबू का फेस पैक

अंडे और नींबू का फेसपैक बनाने के लिए आपको एक अंडे का सफेद हिस्सा, आधा चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू के रस की जरूरत पड़ेगी। 
विज्ञापन

5 of 6
फेस पैक
विधि

इस फेसपैक को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में अंडे का सफेद हिस्सा, शहद और नींबू का रस लेकर इसे अच्छे से मिला लें। इसका पेस्ट बनाने के बाद 15 मिनट तक इसे चेहरे पर लगाएं। इसके इस्तेमाल से टैनिंग और डेड स्किन से छुटकारा मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
blackheads - फोटो : istock
ब्लैकहेड्स से ऐसे मिलेगा छुटकारा

अगर आप अंडे का इस्तेमाल करके ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाना चाहते हैं तो सबसे पहले अंडे के सफेद हिस्से में टिशू पेपर के छोटे स्ट्रिप्स डुबोकर इसे चेहरे पर लगाएं। अब इन स्ट्रिप्स को 10 मिनट सूखने तक लगाने के बाद फिर हटा लें। स्ट्रिप्स हटाने के साथ ही त्वचा में मौजूद ब्लैकहेड्स भी निकल जाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें