Beauty Tips : आज के समय में कौन ऐसा है जो खूबसूरत दिखना नहीं चाहता। खासतौर पर महिलाएं, वो खूबसूरत दिखने के लिए हर वो कोशिश करती हैं, जिससे उनकी सुंदरता में चार चांद लग जाएं। पर, कई बार उनके शरीर के अनचाहे बाल उनकी सुंदरता पर दाग बन जाते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए वैक्सिंग ही सबसे बेहतर उपाए बताया जाता है। वैक्सिंग से तकरीबन हर लड़की को डर लगता है, क्योंकि ये एक काफी दर्द भरा अनुभव होता है।
ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताएंगे, जिसकी मदद से आप घर पर खुद ही अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकते हैं। हम बात कर रहे हैं फिटकरी की, जिसके साथ कुछ चीजों को मिलाकर आप शरीर के अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकती हैं। इससे आपकी त्वचा पर भी कोई खराब असर नहीं पड़ता है। फिटकरी की मदद से अनचाहे बाल हटाना काफी आसान है।