फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care Tips : बालों को धोने और सुखाने का सही तरीका हर किसी को होना चाहिए पता, आप भी जानें

Fri, 05 May 2023 10:47 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप बाल सही तरीके के नहीं धोएंगे तो हो सकता है इससे आपके बाल कमजोर होने लगें।
विज्ञापन
1 of 5
hair wash - फोटो : istock
 Hair Care Tips : महिलाओं के लिए उनके बाल शरीर का काफी अहम हिस्सा होते हैं। बालों की वजह से उनकी सुंदरता में निखार आता है। लंबे और शाइनी बाल ही हर महिला की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। पर, आज-कल के बढ़ते प्रदूषण और चिलचिलाती गर्मी की वजह से हर किसी के साथ बालों से जुड़ी समस्या सामने आ रही है। लोगों के बाल झड़ रहे हैं, कम उम्र में ही बाल सफेद हो रहे हैं। ऐसे में बालों का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है।

हफ्ते में कम से कम दो से तीन बार तो बालों को धोना ही चाहिए। ताकि बालों में गंदगी जमा ना होने पाए। वैसे तो हर कोई अपने-अपने तरीके से बाल धोता है, पर क्या आप जानते हैं कि बाल धोने और सुखाने का भी एक सही तरीका होता है। अगर आप बाल सही तरीके के नहीं धोएंगे तो हो सकता है इससे आपके बाल कमजोर होने लगें। आज हम आपको बाल धोने और सुखाने के सही तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Hair Care - फोटो : pexels
बाल धोने से पहले करें ये काम
  • बाल धोने से पहले आप हल्के हाथों से ऑयलिंग कर सकती हैं। इससे आपके बालों को पोषण मिलेगा। 
  • चाहें तो बाल धोने से पहले इनमें दही लगा लें। इससे डैंड्रफ की परेशानी खत्म होगी। 
  • बाल धोने के पहले अंडे का सफेद भाग स्कैल्प में लगाने से आपके सिर की डीप क्लिनिंग हो जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
Hair Wash - फोटो : getty images
सही शैंपू का करें चुनाव

बाल धोने के लिए सबसे पहले अपने बालों के टाइप के हिसाब से ही शैंपू का चुनाव करें। ज्यादा केमिकल वाले शैंपू से दूर ही रहें। जिनके ऑयली बाल हैं वो इन्हें को हफ्ते में करीब 3 बार तक धो सकते हैं, वहीं ड्राई बालों को आप हफ्ते में केवल 2 बार ही धोएं। 

4 of 5
hair wash - फोटो : iStock
इन बातों का रखें ध्यान
  • बाल धोने के वक्त इन पर ज्यादा प्रेशर नहीं डालें। हल्के हाथ से ही बाल धोएं।
  • बाल धोने के तुरंत बाद इन्हें तौलिए से कतई ना रगड़ें। 
  • अगर बाल गीले हों तो कंघी का इस्तेमाल ना करें। 
  • गीले बालों में बड़े दांतों वाली कंघी इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hair dryer - फोटो : facebook
ऐसे सुखाएं बाल

पहले तो कोशिश करें बालों को नेचुरली ही सूखने दें। अगर ऐसा करने का वक्त नहीं है तो ब्लो ड्रायर की मदद से आप बाल सुखा सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले बालों के पतले सेक्शन बनाएं। थोड़े-थोड़े बाल लेकर इन्हें धीेरे-धीरे सुखाएं। इन्हें बीच-बीच में उंगलियों की मदद से भी स्टाइल करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें