फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beauty Tips : शरीर के अनचाहे बालों को हटाने में मददगार है फिटकरी, इस तरह से करें इस्तेमाल

Fri, 05 May 2023 04:16 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

घर में रखी फिटकरी के उपयोग से आप अनचाहे बालों को हटा सकते हैं। आज इसी बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Alum - फोटो : iStock
Beauty Tips : आज के समय में कौन ऐसा है जो खूबसूरत दिखना नहीं चाहता। खासतौर पर महिलाएं, वो खूबसूरत दिखने के लिए हर वो कोशिश करती हैं, जिससे उनकी सुंदरता में चार चांद लग जाएं। पर, कई बार उनके शरीर के अनचाहे बाल उनकी सुंदरता पर दाग बन जाते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए वैक्सिंग ही सबसे बेहतर उपाए बताया जाता है। वैक्सिंग से तकरीबन हर लड़की को डर लगता है, क्योंकि ये एक काफी दर्द भरा अनुभव होता है।

ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताएंगे, जिसकी मदद से आप घर पर खुद ही अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकते हैं। हम बात कर रहे हैं फिटकरी की, जिसके साथ कुछ चीजों को मिलाकर आप शरीर के अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकती हैं। इससे आपकी त्वचा पर भी कोई खराब असर नहीं पड़ता है। फिटकरी की मदद से अनचाहे बाल हटाना काफी आसान है। 
विज्ञापन

2 of 5
alum
क्या होती है फिटकरी ?

फिटकरी लगभग हर घर में पाई जाती है। इसे पोटाश एलम व पोटैशियम एलम भी कहते हैं। देखने में ये बिल्कुल किसी बर्फ के टुकड़े की तरह ही लगती है। कई ब्यूटी प्रोडक्ट में इसका इस्तेमाल किया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
हल्दी
ऐसे करें इस्तेमाल

अनचाहे बालों को फिटकरी की मदद से हटाने के लिए सबसे पहले गुलाब जल, हल्दी और नींबू लें। इन सब चीजों में दो चम्मच फिटकरी के पाउडर को अच्छे से मिला लें। सभी सामानों को मिलाकर इसका गाढ़ा पेस्ट बना लें। ये पेस्ट ऐसा होना चाहिए कि आराम से त्वचा पर लग जाए। 

4 of 5
Waxing - फोटो : getty images
अब इस पेस्ट को उस जगह पर लगाएं, जहां के बाल आप हटाना चाहते हों। तीस मिनट तक त्वचा पर पेस्ट को लगे रहने दें। इसे पूरी तरह सूखने से पहले गोलाकार में रगड़ें। इसके बाद पेस्ट साफ कर दें। धीरे-धीरे ये बाल कमजोर होने लगेंगे और अपने आप झड़ जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
waxing
इस बात का रखें ध्यान

फिटकरी का नियमित इस्तेमाल करने से पहले इसका पैच टेस्ट जरूर करें। पहले शरीर के एक छोटे से हिस्से पर इसे ट्राई करें। अगर ये आपको सूट नहीं कर रही तो इसका इस्तेमाल नहीं करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें