फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beauty Tips : पीठ के कालेपन को करना है दूर तो नींबू के साथ मिलाकर लगाएं ये चीजें

Tue, 14 Mar 2023 04:53 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज की खबर में हम आपको नींबू का कुछ ऐसा इस्तेमाल बताएंगे, जिसे अपनाकर आप अपनी पीठ को अच्छे से साफ कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
पीठ के कालेपन को करना है साफ तो नींबू के साथ मिलाकर लगाएं ये चीजें - फोटो : Pixabay
Beauty Tips : आज कल के समय में लड़कियों को बैकलेस कपड़े पहने का काफी शौक होता है। पर, कई बार ऐसा देखा जाता है कि, लोग अपने शरीर के बाहरी हिस्से का तो काफी ध्यान रखते हैैं, वहीं जब बात आती है शरीर के आंतरिक हिस्सों की तो उन पर किसी का ध्यान तक नहीं जाता। इन्हीं में शामिल है पीठ। सफाई की कमी और ज्यादा धूप पड़ने की वजह से पीठ काली पड़ने लगती है। ऐसे में परेशानी तो तब सामने आती है जब कभी बैकलेस कपड़े पहनने पड़ते हैं। पीठ को सही करने के लिए लोग हजारों रुपये तक पार्लरों में खर्च कर देते हैं।

आज की खबर में हम आपको नींबू का कुछ ऐसा इस्तेमाल बताएंगे, जिसे फॉलो करके आप अपनी पीठ को अच्छे से साफ कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्चने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। आइए देर ना करते हुए आपको बताते हैं कि नींबू के साथ किन चीजों का इस्तेमाल करके आप अपनी पीठ साफ कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
नींबू और एलोवेरा है बेहद फायदेमंद - फोटो : Pixabay
नींबू और एलोवेरा है बेहद फायदेमंद

नींबू और एलोवेरा एक साथ मिलाकर आप अपनी पीठ साफ कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में दो नींबू का रस निचोड़ लें। इसके बाद इसमें दो बड़े चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। अगर ये फ्रेश हो, तो और भी अच्छा रहेगा। दोनों को मिलाकर अच्छे से पीठ पर मसाज करें। कुछ समय बाद इसे धो लें। 
विज्ञापन

3 of 5
बेसन के साथ करें नींबू का इस्तेमाल - फोटो : iStock
बेसन के साथ करें नींबू का इस्तेमाल

अगर आप नींबू और बेसन को एक साथ मिलाकर अपनी पीठ पर लगा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में एक टेबलस्पून बेसन लें। इसमें एक नींबू का रस निचोड़कर डालें। इसमें दो चम्मच दही और एक चम्मच गुलाब जल मिलाएं। अब इसे पीठ पर लगाकर पांच मिनट के लिए छोड़ दें। हटाने से पहले पीठ पर स्क्रब कर लें। 

4 of 5
नींबू में मिलाएं मसूर की दाल का पाउडर 
नींबू में मिलाएं मसूर की दाल का पाउडर 

नींबू के साथ मसूर की दाल इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में तीन बड़े चम्मच मसूर दाल पाउडर डालें। इसमें दो बड़े चम्मच नींबू का रस मिलाएं। एक छोटा चम्मच एलोवेरा और दही ऐड करें। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करने के बाद पीठ पर लगाएं और इसे अच्छे से सूखने दें। स्क्रब करने के बाद इसे साफ कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चावल का आटा भी कर सकते हैं इस्तेमाल
चावल का आटा भी कर सकते हैं इस्तेमाल

पीठ साफ करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में चावल का आटा लें और इसमे दो चम्मच दही डालें। इसके ऊपर इसमें नींबू का रस डालकर अच्छे से मिलाएं। चावल के पैक को पीठ पर अप्लाई करें और 10 मिनट लगा रहने दें। इसके बाद इसे धो दें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें