हर कोई अपनी स्किन का ख्याल रखने के लिए काफी कुछ करता है। कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है और एक अच्छी डाइट ली जाती है। लेकिन बावजूद इसके लोग अपनी स्किन से परेशान रहते हैं और वो भी खासतौर पर ऑयली स्किन वाले लोग। वैसे तो इन्हें ज्यादातर समय दिक्कत होती है, लेकिन मानसून के मौसम में इनको ऑयली स्किन की वजह से ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसमें चेहरे का चिपचिपा होना, चेहरे पर पसीना होना, चेहरे पर पिंपल्स होना और त्वचा के पोर्स में गंदगी का जमा होने जैसी कई दिक्कतें शामिल हैं। ऐसे में अगर आप भी ऑयली स्किन की वजह से इन समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो हम आपको कुछ घरेलू फेस मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं। यकीनन इनको लगाने के बाद आपकी त्वचा फ्रेश और ग्लोइंग नजर आ सकती है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।