फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालों को संवार देंगी ये सब्जियां, आजमा कर तो देखिए

Sun, 13 Mar 2016 10:56 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : getty images
हमारे बाल हमारी खूबसूरती का एक अहम हिस्सा होते हैं। इनकी पूरी देखभाल करना जरूरी है वरना ये वक्त से पहले झड़ने लगते हैं, पतले हो जाते हैं और रूसी जैसी परेशानियां हो जाती हैं। लेकिन इसके लिए हमेशा महंगे उत्पाद खरीदना जरूरी नहीं। कुछ ऐसी सब्जियां हैं जो बालों की सेहत बना कर रखेंगी। सब्जियों के घरेलू लेप बनाइए और काले घने बाल लहराइए। देखिए इसके लिए क्या करना होगा।
विज्ञापन

खूबसूरत बालों के लिए सब्जियों के लेप

2 of 6
onions - फोटो : getty images
प्याज में सल्फर भारी मात्रा में होता है जो बालों का टूटना रोकता है। इसका लेप बनाने के लिए प्याज को निचोड़ें और उसका रस निकाल लें। इसमें 1-2 चम्मच शहद डालें। अगर इसकी बू हटानी हो तो गुलाबजल भी मिला सकते हैं। इस लेप को बालों में लगाएं और 40-50मिनट तक रखें। फिर बाल धो लें। ऐसा नियमित रूप से करने पर साफ असर दिखेगा।
विज्ञापन

खूबसूरत बालों के लिए सब्जियों के लेप

3 of 6
- फोटो : getty images
बालों के लिए आलू भी फायदेमंद है। ये जड़ों को मजबूत करता है। इसके लिए 2-3 आलू को पीस लें और रस निकालें। 1 चम्मच शहद, अंडे का पीला वाला भाग डालें और छोड़ा सा पानी भी। इसे अच्छे ले मिलाएं और इस लेप को बालों में 30 मिनट तक लगा कर छोड़ दें। फिर अच्छे से बाल धो लें, देखिए कैसे धीरे धीरे आपके बाल मजबूत हो जाएंगे।

खूबसूरत बालों के लिए सब्जियों के लेप

4 of 6
- फोटो : getty images
धनिया में काफी एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो बालों के सेल्स को टूटने नहीं देती। इसके लिए ताजी धनिया पत्ति को अच्छे से काट लें और पानी में मिलाएं ताकि लेप बन जाए। इसके रस को बालों और खाल पर लगाएं एक घंटे तक रखें फिर धो लें।
विज्ञापन

खूबसूरत बालों के लिए सब्जियों के लेप

5 of 6
- फोटो : getty images
लहसुन भी इस्तेमाल करना न भूलें। ताजा लहसुन सिर की खाल पर घिसें। प्याज की तरह ही लहसुन में भी बहुत सल्फर होता है। इसलिए आपके बालों को बढ़ने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खूबसूरत बालों के लिए सब्जियों के लेप

6 of 6
- फोटो : getty images
गाजर में विटामिन ए होता है जो बालों को मजबूत रखता है। इसका लेप बनाने के लिए गाजर को उबालें, उसी पानी में इसे पीस लें और मिला लें। इस पेस्ट को बालों में लगा कर 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद बाल धो लें। ये पांच लेप बालों को यकीनन न सिर्फ सुंदर बनाएं बल्कि स्वस्थ भी रखएंगे। इन्हें नियमित रूप से लगाएं और फर्क देखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें