फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवानी में ही दिखने लगे बूढ़ों जैसे सफेद बाल? इन टिप्स से करें दूर

Fri, 04 Mar 2016 01:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • मिलैनिन की कमी से होते हैं सफेद बाल
  • बादाम, नींबू, प्याज जैसी चीजें करेंगी इलाज
  • सिगरेट पीने वालों के ज्यादा सफेद बाल होते हैं
विज्ञापन
1 of 9
सफेद बाल - फोटो : getty images
उम्र से पहले बालों के सफेद होने के पीछे मुख्या कारण हैं बालों में मिलैनिन तत्व का कम हो जाना। इसलिए जरूरी है कि ऐसे उपाय किए जाएं जो मिलैनिन को बढ़ाएं। इन्हें घर में मौजूद चीजों से भी कर सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
करी पत्ता - फोटो : getty images
करी पत्ते का बालों पर कमाल का असर होता है। इसमें मौजूद विटामिन बी बालों के पिगमेंट को फिर से जिंदा करता है और बालों को काला बनाता है। इसके लिए एक कप नारियल के तेल में मुठ्ठी भर करी पत्तियां डालें। उसे 6-8 मिनट तक उबालें जब तक पत्तियां काली न हो जाएं। जब ठंडा हो जाए तो इस मिश्रण से सिर की मालिश करें। ऐसा हफ्ते में 3-4 बार करें। अगली सुबह हल्के शैंपू से धो लें।
विज्ञापन

3 of 9
बादाम - फोटो : getty images
नींबू और बादाम भी बालों की सेहत के लिए फायदेमंद है। 2 चम्मच बादाम तेल में 3 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसे अच्छे से बालों औऱ सिर की खाल पर लगाएं। 30 मिनट के लिए लगा कर छोड़ दें औऱ फिर शैंपू से धो लें। ऐसा नियमित रूप से करने पर बाल चमक जाएंगे और सफेद बाल भी नहीं आएंगे।

4 of 9
काली चाय - फोटो : getty images
ब्लैक टी भी बालों को बखूबी ब्लैक कर देती है। इसके लिए 2 चम्मच ब्लैक टी पाउडर लीजिए और 1 चम्मच नमक। इन दोनों को पानी में मिलाकर  2 मिनट के लिए उबालें। जब ठंडा हो जाए तो इस मिकश्रण से बालों को धोएं और सूखने दें। ध्यान रहे, इस पर शैंपू न लगाएं। इसी तरह हफ्ते में 2-3 बार करें, जल्द असर दिखेगा।
विज्ञापन

5 of 9
प्याज - फोटो : getty images
सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए प्याज और नींबू के रस का पैक भी रामबाण इलाज है। प्याज पतले होते बालों में भी जान डाल देता है। 3 चम्मच प्याज का रस और 2 चम्मच नींबू का रस लें। इन्हें मिला कर सिर पर लगाएं और अगले दिन धो लें। हफ्ते में 2-3 बार ऐसा करें और 2 हफ्तों तक करते रहें।
विज्ञापन

6 of 9
सफेद बाल - फोटो : getty images
नियमित रूप से बालों में मेंहदी भी लगाएं तो हर्ज नहीं है। अगर बाल अभी सफेद नहीं भी हैं तो इसे लगाने सए आगे भी नहीं होंगे। इसके लिए पानी उबाल कर उसमें कॉफी पाउडर मिलाएं। मेंहदी को कटोरी में निकाल लें और धीरे धीरे ये कॉफी उसमें डालें। इस मिश्रण को बालों पर लगाएं और 3-4 घंटों के लिए छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से शैंपू लगाकर दो दें।
विज्ञापन

7 of 9
दही - फोटो : getty images
1/4 कप में छाछ डालें और उसमें मुट्ठी भर करी पत्तियों को मसल कर डाल दें। इस पेस्ट को अच्छे से मिलाएं और सिर पर लगाएं। बालों की जड़ से टिप तक अच्छे से लगाएं। 30 मिनट तक लगाकर छोड़ दें और फिर धोएं।

 

8 of 9
अंडे और दूध - फोटो : getty images
इसके अलावा अपने खाने में विटामिन बी 2 की मात्रा बढ़ाएं। मांस, दूध, अंडे जैसी चीजें खाएं। बी 2 की कमी होने से पर्नीशियस नाम की बीमारी अनीमिया हो जाती है जो बाल झड़ने की समस्या पैदा कर देती है।
विज्ञापन

9 of 9
सिगरेट - फोटो : getty images
सफेद और बेजान बालों से छुटकारा चाहते हैं तो सिगरेट पीना भी छोड़ दीजिए। आपकी दिनचर्या का आपके बालों पर बहुत असर पड़ता है। शोध कहता है कि जो लोग सिरगेट पीते हैं उनके बाल ज्यादा तेजी से सपेद होते हैं।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें