फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beauty Tips: दही को इस तरह से बालों में लगाएं, कई समस्याएं होंगी दूर और बाल होंगे खूबसूरत

Mon, 03 Jan 2022 08:27 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दही को इस तरह से बालों में लगाएं - फोटो : iStock
दही जितना सेहत के लिए फायदेमंद हैं उतनी ही स्किन और बालों के लिए भी। दही में विटामिन, खनिज पदार्थ और फैटी एसिड अधिक मात्रा में पाया जाता है जिससे बाल को झड़ने से रोका जा सकता है। दही में प्रोटीन, कैल्शियम, जिंक, मैग्नीशियम और पोटाशियम भी ज्यादा मात्रा में मिलता है। इसलिए दही से बालों को अच्छा पोषण मिलता है। दही से डैंड्रफ, खुजली और स्कैल्प पर इंफेक्शन जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। 

बालों के रूखे और बेजान होने की वजह विटामिन और खनिज पदार्थों की कमी होना है। बालों को दही से चमक और ताकत मिलती है। हर किसी के घर के किचन में दही होता है। इसलिए सभी लोग बालों पर दही को आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। बालों में दही लगाकार आप कई समस्याओं से निजात पा सकते हैं। आईए जानते हैं कि बालों में दही को कैसे इस्तेमाल करें जिससे फायदा मिलेगा। 
विज्ञापन

2 of 6
दही को इस तरह से बालों में लगाएं - फोटो : iStock
एक अंडे में दो चम्मच दही मिला दें और अच्छे मिक्स कर लें। इस पेस्ट को बालों के जड़ों में लगा लें और 20 से 30 मिनट बाद शैंपू से धो लें। सप्ताह में दो बार इस पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। अंडे और दही से बालों को पोषण मिलता है और बाल मजबूत होते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
दही को इस तरह से बालों में लगाएं - फोटो : iStock
एक कप दही में दो चम्मच शहद मिला लें। दोनों को एक कटोरी में अच्छे तरीके से फेंट लें और बालों पर 20 मिनट तक लगाएं। इसके बाद बाल को शैम्पू से धो लें। इस तरह से दही लगाने से बालों और स्कैल्प के रूखेपन की समस्या दूर होगी। 

4 of 6
दही को इस तरह से बालों में लगाएं - फोटो : iStock
एक कप दही के साथ मुट्ठीभर करी पत्ता पीस लें। इस पेस्ट को बालों पर 30 मिनट तक लगाएं और फिर बाल को शैंपू से धो लें। इससे बाल घना और लंबा होता है। इस प्रकार के पेस्ट का सप्ताह में एक बार इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन

5 of 6
दही को इस तरह से बालों में लगाएं - फोटो : iStock
एक प्याज का रस निकाल लें और उसमें एक कप दही मिला लें। इसके बाद दोनों का अच्छे से पेस्ट बना लें। इसे स्कैल्प और बालों पर लगा लें और 10 से 15 मिनट बाद शैंपू से धो लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दही को इस तरह से बालों में लगाएं - फोटो : Pixabay
10 गुड़हल के फूल, एक कप दही, 10 नीम की पत्तियां को पेस्ट बना लें और फिर इसमें एक चौथााई कप संतरे का रस मिला दें। सभी को मिलाकर अच्छे से पेस्ट बना लें और 30 मिनट तक बालों पर लगाएं। सप्ताह में एक बार यह पेस्ट इस्तेमाल करने से बालों की सुंदरता बढ़ जाती और चमक आती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें