बालो के लिए तो नारियल तेल फायदेमंद है ही लेकिन त्वचा और बाहरी खूबसूरती के लिए भी बहुत असरदार है। इस तरह आपने इस तेल को यकीनन इस्तेमाल नहीं किया होगा।
विज्ञापन
2 of 8
दांत
- फोटो : getty images
नारियल के तेल में चुटकी भर बेकिंग सोडा मिलाकर मंजन करने से आपके दांतों की चमक बढ़ सकती है और मुंह की दुर्गंध भी दूर हो सकती है।
विज्ञापन
3 of 8
आंख
- फोटो : getty images
नारियल तेल का एक बहुत बड़ा फायदा आपकी आंखों के नीचे की त्वचा को मिल सकता है। यहां त्वचा बहुत हल्की होती है ऐसे में इसका खास ध्यान रखना जरूरी है। महंगी आईक्रीम पर पैसे खर्च करने के बजाए नारियल तेल की कुछ बूंदों से आंखों के नीचे मालिश करें और बिना किसी नुकसान चमकती त्वचा पाएं।
4 of 8
नाखून
- फोटो : getty images
अगर आप लाख कोशिशों के बावजूद अपने नाखून बढ़ा पाने में नाकाम हैं तो नारियल तेल के इस्तेमाल से यह परेशानी भी दूर हो सकती है। अपने नाखून के निचले हिस्से पर नारियल तेल से मालिश करें। यह आपके नाखूनों को बढ़ने में मदद करेगा और उन्हें टूटने से भी रोकेगा।
विज्ञापन
5 of 8
चेहरा
- फोटो : getty images
चेहरे में चमक लाने के लिए नारियल तेल से अच्छा कुछ भी नहीं। सुबह मेकअप के बाद भी तेल की कुछ बूंदे अपने गालों पर लगाएं जिससे मेकअप में भी निखार आएगा औऱ आपका चेहरा खिला खिला लगेगा। लेकिन ध्यान रहे ज्यादा तेल लगाने से मेकअप छूट जाएगा।
विज्ञापन
6 of 8
बाल
- फोटो : getty images
नारियल तेल को कनडिशनर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसा करने के लिए आप बाल धोने से करीब आधा घंटा पहले बालों में तेल लगा कर छोड़ दें और फिर बाद में धो लें। लेकिन याद रहे थोड़ा सा ही तेल लगाएं क्योंकि यह चिपचिपा होता है।
विज्ञापन
7 of 8
तन की दुर्गंध
- फोटो : getty images
आप जानकर हैरान होंगे कि नारियल का तेल तन की दुर्गंध मिटाने में भी कितना असरदार है। नारियल तेल को मक्के के आटे और बेकिंग सोडा के साथ मिलाएं और इस्तेमाल करें। अगर आप चाहें तो इसमें खुशबू मिलाने के लिए अपने पसंद का खुशबू का तेल भी थोड़ा सा डाल सकते हैं।
मेकअप हटाना एक मुश्किल काम हो सकता है क्योंकि आधी से ज्यादा बोतल खत्म कर देने के बावजूद हमारे चेहरे पर कहीं न कहीं मेकअप लगा रह जाता है। ऐसे में नारियल के तेल से ज्यादा कुछ असरदार नहीं। रुई में थोड़ा सा तेल ले और अपने चेहरे पर लगाएं। यह जिद्दी से जिद्दी वॉटरप्रूफ आईलाइनर भी हटा सकता है।