फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथों की सुंदरता के लिए बढ़ाती हैं नाखून तो ध्यान रखें नहीं तो होगा सेहत को नुकसान

Tue, 29 Sep 2020 09:54 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
nail polish - फोटो : Pixabay
हाथों को सुंदर दिखाने के लिए आजकल लड़कियां नाखून बढ़ाने का शौक रखती हैं। अच्छी तरह से सेट किए नाखून और उन पर लगी रंग बिरंगी नेलपॉलिश काफी खूबसूरत दिखती है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि ये बढ़े हुए नाखून सेहत बिगाड़ने का भी काम करते हैं। इसलिए सेहतमंद रहने के लिए अक्सर लोग नाखून को छोटा रखने की सलाह देते हैं। तो चलिए जानें क्या है नाखूनों से जुड़ी वो बातें जिन्हें जानना है बेहद जरूरी।
विज्ञापन

2 of 5
nail paint
लंबे नाखूनों में गंदगी बैठने का खतरा ज्यादा होता है। वहीं इन नाखूनों में घातक बैक्टीरिया होते हैं जो शरीर में कई बार गंभीर संक्रमण का कारण बनते हैं। कई बार स्वास्थ्य विशेषज्ञ देखते हैं कि पेट के संक्रमण, उल्टी और दस्त का कारण गंदे नाखून होते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
खासतौर पर छोटे बच्चों के नाखूनों का तो बहुत ज्यादा ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि उनके नाखून बेहद गंदे होते हैं और उनकी सेहत को खतरा रहता है। 
हीरोइनों जैसा स्टाइलिश दिखना है तो ट्राउजर से लेकर साड़ी तक आलमारी में होनी चाहिए ये चीजें
 

4 of 5
nails
नाखूनों को खूबसूरत दिखाने के लिए कई तरह ही नेलपॉलिश और नेलरिमूवर का इस्तेमाल किया जाता है। जिसमें एसीटोन नाम का केमिकल होता है। जो सेहत के लिए हानिकारक होता है। वहीं इस केमिकल की वजह से गर्भवती महिलाओं के तंत्रिका तंत्र को नुकसान पहुंचाते हैं। 
रोजाना दही का फेशियल वापस लाएगा चेहरे का खोया हुआ नूर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
nails
इसलिए जरूरी है कि नाखूनों की विशेष देखभाल की जाए। वहीं अगर आप नाखून बढ़ाने के साथ उन पर नेलपॉलिश वगैरह का इस्तेमाल कर रही हैं तो हमशा उच्च क्वालिटी के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें। क्योंकि सस्ते और निम्न क्वालिटी के ब्यूटी प्रोडक्ट में बहुत सारे हानिकारक केमिकल का इस्तेमाल किया गया होता है। जो सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं।
world coconut day : नारियल का तेल सेहत ही नहीं ब्यूटी प्रोडक्ट का भी है खास हिस्सा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें