फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beard Care Tips: दाढ़ी में होने वाली खुजली को दूर करेंगी ये चीजें, आसान तरीके से करें इस्तेमाल

Thu, 29 Aug 2024 05:09 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर बारिश की वजह से आपकी दाढ़ी में भी खुजली होती है तो कुछ चीजों का इस्तेमाल करें। यहां हम आपको इसके लिए कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
दाढ़ी में होने वाली खुजली को दूर करेंगी ये चीजें - फोटो : iStock
Beard Care Tips: आजकल फिर से एक बार लड़कों में दाढ़ी रखने का क्रेज आ गया है। वो न सिर्फ दाढ़ी रखते हैं, बल्कि अच्छी तरह से इसकी देखभाल भी करते हैं। अगर दाढ़ी का ध्यान अच्छी तरह से न रखा जाए तो ये आपका पूरा लुक खराब कर सकती है। अब जब बारिश का मौसम है, तब तो दाढ़ी का ध्यान रखना और जरूरी हो जाता है।

दरअसल, बारिश में लगातार भीगने की वजह से कई बार इसमें फंगल इंफेक्शन हो जाता है, जिस वजह से दाढ़ी में खुजली होने लगती है। इसके साथ-साथ इस मौसम में चेहरे के बाल त्वचा से नमी सोख लेते हैं, जिसकी वजह से दाढ़ी के नीचे की त्वचा रूखी हो जाती है। ऐसे में इस रूखेपन की वजह से भी दाढ़ी में खुजली होने लगती है।

अगर इस खुजली को सही समय पर दूर न किया जाए तो ये आपको परेशान कर सकती है। यहां हम आपको इसके लिए कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
दाढ़ी में होने वाली खुजली को दूर करेंगी ये चीजें - फोटो : iStock
नारियल का तेल

अगर आप नियमित रूप से नारियल का तेल अपनी दाढ़ी पर लगाएंगे तो ये त्वचा को नमी प्रदान करेगा और खुजली को कम करेगा। इससे आप दाढ़ी पर मसाज कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
दाढ़ी में होने वाली खुजली को दूर करेंगी ये चीजें - फोटो : Freepik.com
एलोवेरा जेल

यदि बारिश की वजह से दाढ़ी पर खुजली मच रही है आप एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा में ठंडक देने वाले गुण होते हैं जो खुजली से राहत दिलाते हैं। इसे दाढ़ी पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें।

4 of 7
दाढ़ी में होने वाली खुजली को दूर करेंगी ये चीजें - फोटो : संवाद
टी ट्री ऑयल

 यह एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक है और खुजली को कम करने में मदद करता है। इसे किसी अन्य तेल जैसे नारियल के तेल में मिलाकर अपनी दाढ़ी पर लगाएं और फिर इसका असर देखें। 
विज्ञापन

5 of 7
दाढ़ी में होने वाली खुजली को दूर करेंगी ये चीजें - फोटो : iStock
दाढ़ी का शैम्पू और कंडीशनर

अगर दाढ़ी अच्छे से मेंटेन रखने का शौक है तो आप दाढ़ी के लिए विशेष रूप से बनाए गए शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें। ये त्वचा को साफ रखने में मदद करता है। 
विज्ञापन

6 of 7
दाढ़ी में होने वाली खुजली को दूर करेंगी ये चीजें - फोटो : iStock
गुनगुना पानी
 
अपनी दाढ़ी को रोजाना गुनगुने पानी से धोएं, जिससे इसपर जमी गंदगी दूर हो जाती है। गंदगी दूर होने के कारण इसकी खुजली भी काफी हद तक कम हो जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दाढ़ी में होने वाली खुजली को दूर करेंगी ये चीजें - फोटो : iStock
मॉइस्चराइजर

कई बार दाढ़ी के अंदर की त्वचा पर रूखेपन की वजह से खुजली मचती है। ऐसे में नियमित रूप से मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें