Holi 2025: शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे होली का त्योहार पसंद न हो। होली के दिन हर कोई अपने गिले-शिकवे भूलकर एक दूसरे को गले लगाता है। ये त्योहार एकता और प्रेम का प्रतीक है। इसलिए इस दिन हर कोई एक ही रंग में रंगा नजर आता है। बहुत सी जगह होली अब गुलाल से खेली जाती है, लेकिन उत्तर भारत समेत कई जगहों पर अभी भी पक्के रंग से होली खेली जाती है।
होली के त्योहार के लिए खासतौर पर ऐसा रंग तैयार किया जाता है तो त्वचा पर चिपक जाता है। ये रंग कितना भी ऑर्गेनिक हो, ये त्वचा पर खराब असर डालता ही है। ऐसे में यदि आप नहीं चाहते कि इस पक्के रंग का असर आपकी त्वचा और बालों पर पड़े तो अभी से अपनी त्वचा को तैयार करें। इसके लिए हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं।