Beard Care: दाढ़ी धोते समय भी गलती हो सकती है ? ये भले ही सुनने में अजीब लगे लेकिन ज्यादातर पुरुष दाढ़ी धोते समय गलतियां कर देते हैं। यहां हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल, दाढ़ी रखने का शौक तो हर किसी को होता है, लेकिन ज्यादातर लोग इसका ध्यान सही से नहीं कर पाते हैं।
दाढ़ी का ध्यान सही से न रखा जाए तो इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इसी के चलते हम आपको इस बारे में बताने जा रहे हैं। हम आपको यहां बताएंगे कि यदि आप दाढ़ी रखते हैं तो आपको किन बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। खासतौर पर यहां आप इस बारे में जानेंगे कि दाढ़ी धोते समय आपको कौन-कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
2 of 6
दाढ़ी धोते समय सिर्फ पानी इस्तेमाल करना
- फोटो : Adobe stock
दाढ़ी धोते समय सिर्फ पानी इस्तेमाल करना
यदि आपको लगता है कि सिर्फ पानी से दाढ़ी धोने से ये साफ हो जाएगी, तो आप गलत हैं। दाढ़ी साफ करने के लिए आपको अच्छी क्वालिटी के बीयर्ड वॉश की जरूरत पड़ेगी। तो यदि आप दाढ़ी रखते हैं तो अपने लिए एक अच्छी क्वालिटी का बीयर्ड वॉश खरीदकर रख लें।
विज्ञापन
3 of 6
गर्म पानी का इस्तेमाल करना
- फोटो : Adobe Stock
गर्म पानी का इस्तेमाल करना
लोगों के बीच ये संशय रहता है कि नहाते और दाढ़ी धोते समय यदि गर्म पानी का इस्तेमाल किया जाए तो बैक्टिरिया पूरी तरह से खत्म हो जाते हैं। जबकि ऐसा नहीं है। यदि आप गर्म पानी से दाढ़ी धोएंगे तो इससे दाढ़ी की त्वचा रूखी हो जाएगी। जिससे चेहरे पर खुजली की समस्या सामने आ सकती है।
4 of 6
हार्श तरह से रगड़ना
- फोटो : Adobe stock
हार्श तरह से रगड़ना
यदि आप दाढ़ी धोते समय चेहरे को ज्यादा हार्श तरह से रगड़ेंगे तो इससे त्वचा छिल सकती है। इसके अलावा दाढ़ी को ज्यादा जोर से रगड़ने की वजह से दाढ़ी के बाल भी झड़ने लगते हैं। इसलिए ऐसा करने से बचें।
विज्ञापन
5 of 6
कस के तौलिया रगड़ना
- फोटो : instagram
कस के तौलिया रगड़ना
दाढ़ी धोने के बाद यदि आप उसे तौलिये से हार्श तरह से रगड़ेंगे तो इससे आपकी त्वचा रूखी हो जाएगी। इसे या तो प्राकृतिक रूप से सूखने दें, अन्यथा सॉफ्ट टॉवल से हल्के से टैप करें। ताकि ये आसानी से सूख जाए।
दाढ़ी धोने के बाद मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल अवश्य करें, क्योंकि बीयर्ड वॉश से दाढ़ी धोने के बाद आपकी त्वचा रूखी हो जाएगी। अच्छा मॉइश्चराइजर आपकी त्वचा को नरम रखने का काम करेगा।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।