फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rice Water: इन लोगों को चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए चावल का पानी, इस्तेमाल से चेहरा पड़ जाएगा काला

Fri, 18 Apr 2025 10:05 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आपने अक्सर लोगों को स्किन केयर में चावल का पानी इस्तेमाल करने की बात सुनी होगी, पर ये हर किसी को सूट नहीं करता है। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे। 
विज्ञापन
1 of 7
इन लोगों को चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए चावल का पानी - फोटो : Adobe stock
Rice Water: आज के समय में लोग अपने स्किन केयर पर काफी ध्यान देने लगे हैं। यही वजह है कि बाजार में तमाम तरह की स्किन केयर प्रोडक्ट मिलते हैं। ये प्रोडक्ट अलग-अलग स्किन टाइप से होते हैं, जिसे अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल किया जा सकता है। बहुत से लोग बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट की बजाए घरेलू नुस्खों पर ज्यादा भरोसा करते हैं।

इन्हीं नुस्खों में आज-कल चावल का पानी ट्रेंड में है। चावल का पानी चेहरे को चमकाने में मदद करता है और टैनिंग दूर करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर किसी को ये इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसके इस्तेमाल से आपको काफी परेशानी हो सकती है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि चावल के पानी का इस्तेमाल किन लोगों को नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 7
यदि संवेदनशील त्वचा है - फोटो : Adobe stock
यदि संवेदनशील त्वचा है

यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है तो आपको चावल का पानी का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा पर खुजली की समस्या उतपन्न हो सकती है। कई बार तो ये चेहरे पर जलन का कारण भी बन सकते हैं।  
विज्ञापन

3 of 7
यदि त्वचा पर एक्ने हैं - फोटो : Adobe stock
यदि त्वचा पर एक्ने हैं

यदि आपकी त्वचा पर काफी ज्यादा एक्ने और मुंहासे हैं तो भी आपको चावल का पानी इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि  चावल का पानी चेहरे के रोमछिद्रों को बंद कर सकता है, जिससे स्थिति और बिगड़ सकती है। कई बार तो इसके इस्तेमाल के बाद आपकी परेशानी कई गुणा बढ़ सकती है। 

4 of 7
यदि ड्राई स्किन है - फोटो : Adobe stock
यदि ड्राई स्किन है

गर्मी का मौसम है, ऐसे में ड्राई स्किन वालों को अपना ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है। ऐसे लोगों को भी चावल का पानी इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। दरअसल, चावल का पानी स्किन से नेचुरल ऑयल कम कर सकता है, जिसके कारण आपकी त्वचा और भी ज्यादा ड्राई हो सकती है। 
 
विज्ञापन

5 of 7
यदि एलर्जी रहती है - फोटो : Adobe stock
यदि एलर्जी रहती है

यदि आपकी त्वचा पर एलर्जी हो जाती है, तब आपको भी चावल का पानी इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे एलर्जी की संभावना और भी ज्यादा बढ़ सकती है। यदि इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो पहले एक बार पैच टेस्ट अवश्य करें, उसके बाद ही इसका इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन

6 of 7
इन बातों का ध्यान रखकर करें इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
इन बातों का ध्यान रखकर करें इस्तेमाल

यदि चावल का पानी इस्तेमाल करना चाहते ही हैं, तो पहले पैच टेस्ट कर लें। इसके लिए थोड़ा-सा चावल पानी हाथ या कान के पीछे लगाकर 24 घंटे देखें कि कोई रिएक्शन होता है या नहीं। यदि कुछ रिएक्शन नहीं होता है, तो मतलब आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इन बातों का ध्यान रखकर करें इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
भले ही ये आपको सूट कर रहा है, लेकिन फिर भी इसे सीधा चेहरे पर न लगाएं। इसे थोड़े से पानी में मिक्स करें, उसके बाद ही इस्तेमाल करें। लगाने के बाद समय का भी ध्यान रखें। ज्यादा समय तक इसे लगाकर रखने की वजह से आपको परेशानी हो सकती है।
  
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें