फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baby Skin Care Tips: सर्दियों में खास तरह से रखना चाहिए बच्चों की नाजुक त्वचा का ध्यान, जानें सही तरीका

Fri, 06 Dec 2024 01:55 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सर्दियों में बच्चों की त्वचा भी ठंड की वजह से काफी रूखी होने लगती है। ऐसे में आपको उनकी नाजुक त्वचा का खास तरह से ध्यान रखना चाहिए, जिसका सही तरीका हम आपको बताने जा रहे हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 6
सर्दियों में खास तरह से रखना चाहिए बच्चों की नाजुक त्वचा का ध्यान - फोटो : Adobe stock
Baby Skin Care Tips: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही लोग त्वचा के रूखेपन से परेशान होने लगते हैं। ऐसे में वो अपनी त्वचा का ध्यान रखने के लिए बाजार में मिलने वाले स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जोकि उनकी त्वचा को ग्लोइंग और चमकदार बनाने में मदद करते हैं।

अपना ध्यान तो हम सभी रख लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सर्दी के मौसम में बच्चों को सबसे ज्यादा स्किन केयर की जरूरत होती है। यदि बच्चों की त्वचा का ध्यान सर्दी की शुरुआत में ही सही से नहीं रखा गया तो भरी सर्दी के बीच में परेशानी बढ़ सकती है।

ऐसे में यदि आपके घर पर भी कोई छोटा बच्चा है तो सर्दियों में उसका ध्यान खासतौर पर रखें। हम यहां आपको बच्चों के स्किन केयर के लिए कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए जानना बेहद जरूरी हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
कोल्ड क्रीम लगाएं - फोटो : Adobe stock
कोल्ड क्रीम लगाएं

सर्दियों में हवा में नमी कम होती है, जिससे त्वचा सूखी हो सकती है। ऐसे में बच्चे की त्वचा को मॉइश्चराइज रखने के लिए अच्छे मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि बच्चों की त्वचा के लिए बाजार में अलग मॉइश्चराइजर मिलते हैं, जोकि बिना केमिकल के होते हैं। ये आपके बच्चे की त्वचा को हाइड्रेटेड और सॉफ्ट बनाए रखेंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें - फोटो : Adobe stock
हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें

कभी भी बच्चे को ज्यादा तेज गर्म पानी से न नहलाएं। इससे त्वचा का नेचुरल ऑयल कम हो सकता है। ऐसे में बच्चे को हमेशा हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। गुनगुने पानी से नहलाने से एक तो बच्चे को ठंड नहीं लगेगी, वहीं साथ ही में उनकी त्वचा की नमी भी बरकरार रहेगी। 

4 of 6
नहाने के बाद लगाएं मॉइश्चराइजर - फोटो : Adobe stock
नहाने के बाद लगाएं मॉइश्चराइजर 

बच्चे के नहाने के बाद उसकी त्वचा को अच्छी तरह से पोंछें और तुरंत मॉइश्चराइजर लगाएं ताकि नमी बनी रहे। यदि आप मॉइश्चराइजर नहीं लगाएंगे, तो बच्चे की स्किन अपने आप ड्राई होने लगेगी। कुछ दिनों में उनकी स्किन में पपड़ी भी जमने लगेगी। 
विज्ञापन

5 of 6
गीले कपड़ों से रखें दूर - फोटो : Adobe stock
गीले कपड़ों से रखें दूर

सर्दी में कपड़े सुखाना काफी मुश्किल काम होता है। ऐसे में गीले कपड़े या ज्यादा डायपर लगाने से बच्चे को ठंड लग सकती है, जिससे उनकी त्वचा पर रैशेज हो सकते हैं। इसलिए उन्हें हमेशा सूखे और नरम कपड़े पहनाएं। बच्चों के कपड़े को धूप में अवश्य सुखाएं, ताकि उसमें से सीलन भी निकल जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सूरज की रोशनी से करें बचाव - फोटो : Adobe stock
सूरज की रोशनी से करें बचाव

अक्सर लोग सर्दी के मौसम में अपने बच्चे को नहलाकर धूप में बैठा देते हैं। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। सर्दियों में सूरज की रोशनी भले ही हल्की लगती है, लेकिन बच्चे की त्वचा के लिए ये काफी हानिकारक होती है। ऐसे में बच्चे की त्वचा पर सनस्क्रीन का इस्तेमाल करने के बाद ही उन्हें धूप में बैठाएं। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें