Skin Care Tips: रात का समय स्किन के लिए सबसे जरूरी होता है, क्योंकि इसी दौरान स्किन खुद को रिपेयर और रिन्यू करती है। लेकिन अगर आप नाइट स्किन केयर में छोटी-छोटी गलतियां करती हैं, तो आपकी स्किन समय से पहले बूढ़ी दिखने लगती है। आपके द्वारा की गई छोटी गलतियों का नतीजा ये होता है कि फाइन लाइन्स, झुर्रियां, पिंपल्स और डलनेस तेजी से बढ़ने लगती है।
कई बार तो सिर्फ कुछ महीनों में ही स्किन 5 साल ज्यादा उम्र की नजर आने लगती है। अगर आप चाहती हैं कि आपकी स्किन लंबे समय तक यंग, फ्रेश और हेल्दी दिखे, तो नाइट स्किन केयर में की जाने वाली इन खास गलतियों को समय रहते सुधारना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
2 of 5
अगर रात को ये गलती की, तो स्किन 5 साल बूढ़ी दिखेगी
- फोटो : Adobe stock
पहली गलती
रात को मेकअप या गंदगी के साथ सो जाना स्किन के लिए सबसे बड़ी गलती मानी जाती है।
इससे स्किन को ऑक्सीजन नहीं मिल पाती और उसका नेचुरल रिपेयर प्रोसेस रुक जाता है।
इसका असर यह होता है कि चेहरे पर पिंपल्स, ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स बढ़ने लगते हैं।
लगातार ऐसा करने से स्किन डल हो जाती है और झुर्रियां भी जल्दी नजर आने लगती हैं।
विज्ञापन
3 of 5
अगर रात को ये गलती की, तो स्किन 5 साल बूढ़ी दिखेगी
- फोटो : Adobe stock
दूसरी गलती
मॉइस्चराइजर या नाइट क्रीम न लगाना भी स्किन को समय से पहले बूढ़ा बना सकता है।
कई लोगों को लगता है कि ऑयली स्किन को क्रीम की जरूरत नहीं होती, लेकिन ये सोच गलत है।
रात के समय स्किन को नमी और पोषण की सबसे ज्यादा जरूरत होती है।
अगर स्किन को मॉइस्चराइज नहीं किया जाए, तो वह ड्राई, रफ और बेजान दिखने लगती है।
नमी की कमी से फाइन लाइन्स और एजिंग के लक्षण जल्दी दिखाई देने लगते हैं।
4 of 5
अगर रात को ये गलती की, तो स्किन 5 साल बूढ़ी दिखेगी
- फोटो : Adobe stock
तीसरी गलती
गलत प्रोडक्ट्स का रात से समय इस्तेमाल करना भी स्किन को नुकसान पहुंचाता है।
ज्यादा केमिकल वाले या बहुत हार्श फेस वॉश और क्रीम स्किन के नेचुरल बैरियर को कमजोर कर देते हैं।
इससे स्किन सेंसिटिव हो जाती है और रेडनेस, जलन व एलर्जी की समस्या बढ़ सकती है।
लंबे समय में इससे स्किन का ग्लो खत्म होने लगता है।
अगर रात को ये गलती की, तो स्किन 5 साल बूढ़ी दिखेगी
- फोटो : Adobe stock
ऐसे करें स्किन केयर
सही नाइट स्किन केयर रूटीन अपनाने के लिए सबसे पहले सोने से पहले चेहरे को अच्छे से साफ करना जरूरी है, ताकि सारी गंदगी और मेकअप हट जाए।
इसके बाद अपनी स्किन टाइप के अनुसार नाइट क्रीम या जेल लगाना चाहिए, जिससे स्किन को रातभर पोषण और नमी मिल सके।
हफ्ते में दो से तीन बार टोनर या सीरम का इस्तेमाल करने से पोर्स साफ रहते हैं और स्किन हेल्दी व ग्लोइंग बनी रहती है।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।