पहले करें बॉडी को तैयार
वैक्सिंग के बाद स्मूद स्किन तभी मिलेगी। जब स्किन पूरी तरह से साफ होगी। वैक्सिंग के पहले उस एरिया को गीले कपड़े या फिर टिश्यू से अच्छी तरह से पोंछकर साफ कर लें। क्योंकि पसीना, धूल-मिट्टी और गंदगी की वजह से वैक्स ठीक तरीके से स्किन पर नहीं लगता। अगर आप चाहती हैं कि वैक्सिंग के नतीजे बेहतर मिले तो स्किन पर टैल्कम पाउडर को लगाएं। इससे आपको वैक्सिंग के बाद स्मूद स्किन मिलेगी। क्योंकि टैल्कम पाउडर की वजह से वैक्स बालों को गहराई से निकालने में मदद करता है।