दालें सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। रसोई में कई सारी वैराइटी की दाल होती है। जिसमे अरहर, चना, मसूर, मूंग शामिल हैं। सेहत के लिए फायदेमंद इन दालों को लगाने से त्वचा पर भी असर दिखता है। अगर आप चेहरे की त्वचा पर होने वाली फाइन लाइंस और टैनिंग जैसी समस्याओ से परेशान रहती हैं। तो मसूर की दाल को चेहरे पर लगाएं। इसे लगाने से ना केवल चेहरे की टैनिंग कम होगी बल्कि निखार भी मिलेगा। अगर आप पार्लर जाने का समय बचाना चाहती हैं तो मसूर की दाल को इस तरह से इस्तेमाल में लाएं।