फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल हैं पतले तो फौरन बंद कर दें ये गलतियां, नहीं तो पड़ेगा पछताना

Mon, 15 Feb 2021 09:03 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
hair - फोटो : Video grab
बाल अगर कमजोर और पतले हैं तो उनमे वॉल्यूम लाना और उन्हें घना दिखाना मुश्किल होता है। भले ही कितना ब्लो ड्राई कर लें, पतले बालों को घना दिखाना मुश्किल काम है। अक्सर पतले बालों के साथ लड़कियां कुछ गलतियां करती हैं। जरूरी है कि इन गलतियों को फौरन बंद कर दें। क्योंकि ये स्टाइल का कबाड़ा करने के लिए काफी होती हैं और इनसे बालों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। तो चलिए जानें वो कौन सी गलतियां हैं जिन्हें पतले बालों की मालकिन लड़कियों को नहीं दोहराना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
hair
गलत शैंपू और कंडीशनर
बालों को स्वस्थ और सुंदर रखने की शुरूआत शैंपू और कंडीशनर के साथ होती है। जरूरी है अपने बालों का टाइप जानकर ही शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें। केवल प्रचार देखकर नहीं क्योंकि हर शैंपू अलग-अलग बालों के ऊपर अलग तरीके से काम करता है। कंडीशनर का इस्तेमाल बालों को सेट करने के लिए किया जाता है। ऐसे में जिनके सिर के बाल पतले हैं उन्हें जड़ों से ना लगाकर कंडीशनर को आधे बालों से लगाना चाहिए। जिससे कि ये बालों को फ्लैट या सेट ना दिखाएं। 
विज्ञापन

3 of 5
hair
गलत हेयर कट
अक्सर लड़कियों को लगता है कि लेयर में बाल कटवाने से बाल घने और लंबे दिखेंगे। लेकिन लेयर बाल कटवाने से ये बालों को और ज्यादा पतला और कम दिखाता है। इसलिए लेयर कट की बजाय ब्लंट कट बालों में वॉल्यूम देता है और इससे बाल भी घने नजर आते हैं। 

4 of 5
hair
बालों की जड़ों की देखभाल
बालों को घना और मजबूत रखने के लिए जरूरी है कि जड़ों की देखभाल की जाए। अक्सर धूल-मिट्टी, तेल, प्रदूषण, डेड स्किन की वजह से बाल फ्लैट और चिपटे हुए दिखते हैं। इसलिए अच्छे शैंपू और हेयर स्क्रब की बालों को सख्त जरूरत होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hair
बहुत सारे प्रोडक्ट
अगर आप सोचती हैं कि बालों पर बहुत सारे प्रोडक्ट लगाने से बाउंस आ जाएगा तो आप गलत हैं। जेल, मूस और स्प्रे वगैरह लगाने से बाल और ज्यादा फ्लैट दिखने लगते हैं। इसलिए इनसे दूरी बनाने में ही भलाई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें