अपनी त्वचा को लेकर आप हमेशा सचेत रहते होंगे। खूबसूरत त्वचा पाने के लिए लोग कई नुस्खे आजमाते हैं और महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से भी नहीं चूकते। क्या आप जानते हैं आपकी हर कोशिश बेकार है क्योंकि आप दिन भर में कुछ ऐसी गलतियां कर रहे हैं जो आपको खिलती और दमकती हुई त्वचा दे ही नहीं सकती। जानें क्या हैं गलतियां और उन्हें दोहराने से बचें।