फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में स्किन पर ग्लो को बरकरार रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Tue, 23 Apr 2019 12:17 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
glowing skin - फोटो : file photo
गर्मियों का मौसम यानी स्किन के लिए परेशानियां ही परेशानियां। यहीं मौसम है जिसमें सबसे ज्यादा लड़कियां परेशान होती हैं क्योकि इस मौसम में वह अपना सौंदर्य खो देती हैं। सूर्य की गर्मी तथा वायु प्रदूषण की वजह से लड़कियों में कील, मुंहासे, झाइयां, टैनिंग और रूखी बेजान त्वचा की परेशानी आम हैं। अगर आप चाहती हैं कि इस भीषण गर्मी में भी आपकी स्किन हमेशा की तरह दमकती और निखरती रहे तो इसके लिए आपको अपनी आदतों में कुछ बदलाव करने होंगे।
विज्ञापन

2 of 5
water - फोटो : pexels.com
दिनभर पानी पिएं
अधिक तापमान होने की वजह से हमारे शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिस वजह से हमें सिरदर्द और चक्कर की शिकायत होने लगती है। इसके साथ ही हमारी स्किन का ग्लो खत्म हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि हर दिन कम से कम 10 गिलास पानी जरूर पिएं। इसके अलावा चाय और कॉफी से दूरी बनाकर रखें।
विज्ञापन

3 of 5
मेकअप के साथ सोने की न करें गलती
गर्मियों में मेकअप उतारे बिना सोने की गलती न करें। ऐसा करने से स्किन के ऊपर गंदगी की एक परत जमने लगती है और इसी वजह से चेहरे पर मुंहासे होने लगते हैं और कई लोगों में झाइयां और पिगमेंटेशन की समस्या देखने को मिलती है। इसलिए आज से सोने से पहले मेकअप जरूर उतार लें।

4 of 5
sunscreen
त्वचा को मॉइस्चराज्ड करना न भूलें
त्वचा को हमेशा मॉइस्चराज्ड रखें। आपकी स्किन जितनी ड्राई और बेजान होगी, उस पर प्रदूषण और सूरज की तेज किरणों का सबसे बुरा असर होगा। इसलिए गर्मियों में आपको अपनी स्किन का खास ख्याल रखने की जरूरत है। याद रखें घर से निकलते वक्त सनस्क्रीन लगाना बिलकुल न भूलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
cleanser
स्किन को साफ करने के लिए क्लीन्जर का करें इस्तेमाल
अपने फेस को साफ रखने के लिए हमेशा सौम्य क्लीन्जर का प्रयोग करें। इसके लिए जेल बेस्ड क्लीन्जर या शावर जेल सबसे बेस्ट है, लेकिन इन्हें भी बहुत ज्यादा स्किन पर न रगड़ें। इससे त्वचा की ऊपरी परत को नुकसान होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें