फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन पांच देशों की महिलाओं का ये है 'ब्यूटी सीक्रेट', त्वचा की देखभाल के लिए करती हैं ये काम

Sun, 20 Sep 2020 09:31 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
beauty
हर महिला खूबसूरत दिखने के लिए लाखो जतन करती है। फिर वो चाहे किसी भी देश की क्यों ना हो। कई बार देखा होगा कि कुछ देशों की महिलाओं की त्वचा हमेशा जवां नजर आती हैं और वो काफी खूबसूरत दिखती हैं। भारत में तो त्वचा को निखारने के लिए कई सारे घरेलू नुस्खें मौजूद हैं। जिनमें हल्दी, बेसन, दूध से लेकर दही और भी बहुत सारी चीजें शामिल हैं। इसी तरह से दुनिया के इन देशों में भी महिलाएं अपनी त्वचा को निखारने के लिए इन घरेलू नुस्खों का सहारा लेती हैं। जिन्हें जान, आप भी आजमाने की कोशिश जरूर करेंगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
मलेशिया में मशहूर है स्किन की शेविंग
मलेशिया में सुंदरता बढ़ाने के लिए स्किन शेविंग की जाती है। इसे स्किन को एक्सफोलिएट करने का सबसे अच्छा तरीका मलेशिया में माना जाता है। इन देशों में रेजर की ऐसी कई सारी वैराइटी मिलती है जिससे त्वचा के डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद मिले। वैसे शेविंग करने से त्वचा मुलायम, साफ और चिकनी दिखने लगती है।
विज्ञापन

3 of 6
Rice Water
चीन में चावल का पानी
कई सारे स्वादिष्ट व्यंजनों को बनाने के साथ ही चीन में चावल के बचे हुए पानी का इस्तेमाल यहां की महिलाएं त्वचा को साफ करने के लिए करती हैं। उनका मानना है कि चावल के पानी से त्वचा साफ करने से त्वचा पर जमी तेल और गंदगी की परत साफ हो जाती है। वहीं ये एक बेहतरीन प्राकृतिक क्लींजर का काम करता है। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कैलिफोर्निया में ग्रेप सीड ऑयल
कैलिफोर्निया के साथ ही यूएसए के और भी देशों में ग्रेप सीड ऑयल का इस्तेमाल महिलाएं घरेलू नुस्खों के तौर पर करती हैं। ग्रेप सीड का इस्तेमाल सदियों से यहां होता आ रहा है। ग्रेप सीड त्वचा को मॉइश्चराइज करने के लिए जाना जाता है। वहीं ये एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ई और फैटी एसिड से भरा होता है। रोजाना नहाने के बाद इसका इस्तेमाल त्वचा को काफी फायदा पहुंचाता है। वहीं इसे मेकअप रिमूवर के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
beauty - फोटो : Twitter
मोरक्को में ऑर्गन ऑयल
दुनियाभर की महिलाओं के बीच त्वचा की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए ऑर्गन ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है। ऑर्गन ऑयल का इस्तेमाल चेहरे के साथ ही बालों पर आसानी से किया जा सकता है। बस इसकी कुछ बूंदें बालों की जड़ों पर लगाकर छोड़ दें। इससे बाल मजबूत और सिल्की, स्मूद बनेंगे। अगर किसी को ऑर्गन ऑयल के बेस्ट रिजल्ट चाहिए तो सप्ताह में दो से तीन बार इस तेल को लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
beauty
स्विट्जरलैंड का ब्यूटी टिप्स है खास
स्विट्जरलैंड में त्वचा पर ओलाबास ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है। असल में ये तेल कई सारी जड़ी-बूटियों का मिश्रण होता है। जिसे विंटरग्रीन और नीलगिरी जैसी चीजों को मिलाकर बनाया जाता है। इस तेल को लगाने से स्किन स्मूद और चमकदार हो जाती है। इसके साथ ही इस तेल को रात को सोते समय लगाने से ये तनाव कम कर अच्छी नींद आने में मदद करता है। ओलाबास ऑयल की महक काफी सुकून देने वाली होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें