फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालों के झड़ने से हो गए है परेशान तो लगाएं ये हेयरमास्क, सारी समस्याएं हो जाएंगी छूमंतर

Sat, 19 Sep 2020 04:56 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
hair - फोटो : pixabay
बालों के झड़ने और टूटने से अगर आप भी परेशान रहते हैं या फिर आपके बालों की ग्रोथ अच्छी नही है। तो एक बार इस हेयरमास्क को जरूर ट्राई करें। हालांकि थोड़ा बहुत बालों का झड़ना कोई चिंता की बात नही है। लेकिन लगातार झड़ने से बालों की ग्रोथ भी रुक जाए तो फिर जरूरत है कि कुछ असरदार उपाय किए जाएं। तो चलिए जानें क्या है वो खास हेयरमास्क, जिन्हें लगाने से बालों में नई जान आ जाए।
विज्ञापन

2 of 5
hair - फोटो : pixabay
वैसे तो हर किसी के बालों की ग्रोथ और उसका बढ़ना शरीर के पोषण पर निर्भर करता है। अगर आपका खानपान सेहतमंद है और आप जरूरी पोषक पदार्थों का सेवन करते हैं तो बालों की नई खेप जल्दी ही आ जाती है। जिसकी वजह से बालों का झड़ना ज्यादा परेशानी नहीं देता है। लेकिन कुछ जरूरी उपाय बालों के साथ करने से फायदा पहुंचता है। 
विज्ञापन

3 of 5
गुड़हल
गुड़हल के फूल का मास्क
दो से तीन गुड़हल के फूल और नारियल का दूध साथ ही तेल डालकर एक मिक्सी में मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अच्छी तरह से अपने बालों की जडों में लगा लें। इस मास्क को पूरे बालों में नहीं केवल जड़ों पर लगाएं क्योंकि ये हेयरमास्क बालों को दोगुनी तेजी से लंबा करने के लिए है। 

4 of 5
hair mask
सरसों का हेयरमास्क
दो से तीन चम्मच सरसों के बीज को लेकर उसमें थोड़ा सा एलोवेरा जेल लें, साथ ही तीन से चार विटामिन ई की कैप्सूल या नारियल का तेल लेकर मिलाकर एक बारीक पेस्ट बना लें। अप इस पेस्ट को बालों की जड़ों में लगाकर रातभर के लिए छोड़ दें। हो सकता हो इस हेयर मास्क को लगाने से जड़ों पर जलन हो लेकिन इससे परेशान होने की जरूरत नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hair mask
ये मास्क आपके बालों को काफी फायदा पहुंचाएगा। लगातार दो से तीन महीने लगाने से आप खुद महसूस करेंगे के आपके बालों की कायापलट हो गई है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें