खूबसूरत, चमकदार, घने बाल किसे पसंद नहीं आते। आज से कुछ साल पहले तक इसके लिए काली मिट्टी, दही या छाछ, मुल्तानी मिट्टी, शिकाकाई, रीठा, मेहंदी आदि का उपयोग करने की सलाह दी जाती थी और उससे बाल वाकई स्वस्थ व खूबसूरत रहते भी थे। इसके बाद आया दौर शैम्पू और कंडीशनर का। यह आसान तरीका था, बोतल में से शैम्पू-कंडीशनर निकालो और कभी भी बाल धो लो, बिना झंझट, फटाफट। मिनटों में मुलायम और चमकते बाल मिल जाते हैं।
पिछले कुछ सालों में कंडीशनर और शैम्पू के कई ब्रांड और प्रकार बाजार में आये हैं। अब आपके पास हर तरह के बालों पर इस्तेमाल करने के लिए कंडीशनर हो सकता है। जैसे कलर किये हुए बालों के लिए अलग, कर्ली हेयर्स के लिए अलग, आदि। शैम्पू करने के बाद कंडीशनर की एक लेयर बालों पर लगाकर धो लेने से बाल और भी मुलायम और चमकदार दिखने लगते हैं। कंडीशनर कई कारणों से बालों के लिए अच्छा होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इसे लगाने का सही तरीका और इसके उपयोग के बारे में? अगर नहीं तो चलिए जानते हैं।