फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2022: राखी पर चेहरे को मिलेगा नूर, इन होममेड फेसपैक को लगाएं

Thu, 11 Aug 2022 12:09 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
face pack
त्योहारों पर सजना संवरना हर महिला को पसंद होता है। एक के बाद एक कई सारे त्योहार कतार में हैं। ऐसे में घऱ के काम भी ज्यादा होंगे। लेकिन सारी तैयारियों के बीच चेहर को डल ना होने दें। अगर पार्लर जाकर फेशियल करवाने या फिर स्किन ट्रीटमेंट लेने का समय नही है। तो रोजाना नहाने के पहले इन फेस पैक को लगाएं। कुछ ही दिनों में चेहरे पर चमक दिखने लगेगा। 
विज्ञापन

2 of 5
बेसन - फोटो : iStock
बेसन का फेस पैक
अगर रोजाना नहाने के पहले बेसन का फेसपैक चेहरे पर लगाएंगी। तो कुछ ही दिनों में स्किन पर जमी डेड स्किन हट जाएगी और स्किन ग्लो करने लगेगी। बस बेसन में दही और हल्दी एक चुटकी मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। जब ये सूखने लगे तो हल्के हाथों से स्क्रब करें। फिर चेहरे को ठंडे पानी से धोकर मॉइश्चराइजर लगा लें। 
विज्ञापन

3 of 5
masoor dal
मसूर की दाल का फेसपैक
मसूर की दाल का पाउडर बनाकर उसमे कच्चे दूध और केसर को मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से चेहरा धोएं। कुछ ही दिनों में चेहरे की टैनिंग और सांवली रंगत से छुटकारा मिल जाएगा। 

4 of 5
नींबू और शहद - फोटो : social media
शहद और नींबू
शहद स्किन को मॉइश्चराइज करने के साथ ही एक्ने और पिंपल को कम करता है। साथ ही नींबू दाग-धब्बों को हटाता है। शहद में कुछ बूंदे नींबू की डालकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 20-25 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर ग्लिसरीन की मदद से मसाज करें। पानी में गुलाबजल की कुछ बूंदे डालकर उससे चेहरे को धो लें। कुछ ही दिनों में चेहरे पर खिली हुई रंगत दिखने लगेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
multani mitti face pack
मुल्तानी मिट्टी का फेसपैक
अगर आपके चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी सूट करती है तो मुल्तानी मिट्टी में चंदन पाउडर मिलाएं। इसे गुलाबजल की मदद से पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर सूखने दें। फिर पानी से चेहरा धो लें। चंदन चेहरे पर निकलने वाले एक्ने और कील-मुंहासों को खत्म करने में मदद करेगा। जिससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें