फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगी क्रीम और फेशियल पर ना बर्बाद करें पैसे, ग्रीन टी से बने ये फेस पैक लगाते ही आ जाएगा ग्लो

Thu, 14 Nov 2019 08:03 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ग्रीन टी का प्रयोग हम अपना वजन घटाने के लिए करते हैं। इसमें मौजूद तत्व शरीर के मेटाबोलिज्म सिस्टम को सही कर पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है। ग्रीन टी के बहुत सारे फायदे है, ये शरीर के साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। त्वचा में असमय आने वाली डलनेस और झुर्रियों को दूर भगाने में ये बहुत कारगर है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और आंखों के नीचे सूजन, काले घेरों को भी भगाता है। घर पर ही इसका फेस पैक बनाकर आप अपनी त्वचा को जवां कर सकते हैं। आगे की स्लाइड में जाने ग्रीन टी का फेस पैक बनाने का तरीका।
विज्ञापन

2 of 4
सामान्य त्वचा के लिए
दो चुटकी हल्दी, एक चम्मच ग्रीन टी और एक चम्मच बेसन को मिलाकर पेस्ट बना लें। चेहरे को अच्छी तरह धोकर साफ करें और पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। बीस मिनट के बाद कॉटन में गुलाब जल लगा कर सूख चुके पैक को गीला करें। अब दोनों हाथों से मसाज करते हुए पैक को छुड़ाएं। चेहरे को ताजे पानी से धो लें। ये पैक चेहरे के पिंपल को दूर भगाने में कारगर है।
विज्ञापन

3 of 4
मिक्स त्वचा के लिए
कुछ महिलाओं के टी शेप यानि फॉरहेड, नाक और गाल के जगह की त्वचा ज्यादा तैलीय होती है और बाकि स्किन नार्मल रहती है। इस तरह की त्वचा में संतरे के छिलके और ग्रीन टी का फेस पैक फायदेमंद होता है। आधा चम्मच शहद, एक चम्मच ग्रीन टी और एक चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर मिक्स गुलाब जल मिलाकर के पेस्ट बना लें। चेहरे पर लगाने के बाद सुखने दें। फिर हल्के हाथों से रगड़ते हुए छुड़ाएं।
विज्ञापन

4 of 4
ड्राई स्किन के लिए
अगर आपकी त्वचा भी ड्राई है तो इस पैक का इस्तेमाल जरुर करें। ये आपकी त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाएगी। दो चम्मच शहद में एक चम्मच ग्रीन टी मिलाकर पेस्ट बना लें। चेहरे और गर्दन पर इस पैक को लगा लें। सप्ताह में दो बार से ज्यादा इस पैक का इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें