फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alum Water: चेहरे के दाग-धब्बों के साथ ही झुर्रियां भी दूर करेगी फिटकरी, ऐसे करें इस्तेमाल

Fri, 17 Jun 2022 12:05 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
फिटकरी - फोटो : सोशल मीडिया
फिटकरी के बहुत सारे फायदे हैं। शरीर से बह रहे खून को ये बंद करने के काम आता है। इसीलिए मर्दों की शेविंग किट में फिटकरी जरूर होती है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि फिटकरी का इस्तेमाल त्वचा पर करने से बहुत सारे फायदे मिलते हैं। फिटकरी को दूसरे ब्यूटी प्रोडक्ट के साथ इस्तेमाल करने से ना केवल दाग-धब्बे और झुर्रियां दूर होती हैं। बल्कि आंखों के नीचे के काले घेरे और सूजन भी कम करने में मदद करता है। तो चलिए जानें फिटकरी को किस तरह से इस्तेमाल करने से फायदा पहुंचता है त्वचा को।
विज्ञापन

2 of 5
फिटकरी - फोटो : सोशल मीडिया
डार्क स्पॉट और सूजी आंखों को करता है कम
आंखों के नीचे सूजन आ गई है या फिर काले घेरे रहते हैं तो फिटकरी और गुलाबजल के मिश्रण से फायदा पहुंचता है। सबसे खास बात कि फिटकरी स्किन पर किसी तरह का इरिटेशन भी नहीं करती है। फिटकरी के पाउडर में गुलाबजल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर दस मिनट के लिए छोड़ दें। फिर गर्म पानी से चेहरा धो लें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में फर्क दिखने लगेगा।
विज्ञापन

3 of 5
alum - फोटो : iStock
त्वचा में लाए कसाव
चेहरे की त्वचा पर ढीलापन दिखने लगा है तो फिटकरी से बने टोनर को चेहरे पर लगाएं। ये काफी असरदार होता है। टोनर बनाने के लिए सबसे पहले फिटकरी को पानी में डालें। साथ में कुछ तुलसी के पत्ते भी डाल लें। पानी को उबाल लें। उबालने से फिटकरी तुरंत पानी में घुल जाएगी। इसके बाद गैस बंद कर पानी को छान लें। फिर इसमे कुछ बूंद ग्लिसरीन की मिलाकर किसी शीशी में रख लें। इसे टोनर के तौर पर चेहरे पर इस्तेमाल करें।  

4 of 5
scars - फोटो : pixabay
कील मुंहासे के निशान हो जाएंगे गायब
चेहरे पर अगर कील -मुंहासे के दाग रह गए हैं तो फिटकरी को मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर लगाए। इस पैक को बनाने के लिए फिटकरी के पाउडर और मुल्तानी मिट्टी को मिलाकर पेस्ट बना लें। पेस्ट के लिए दूध का इस्तेमाल करें। 15 मिनट बाद चेहरे को गर्म पानी से धो लें। इससे चेहरे के दाग-धब्बे मिटाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
acne
अपनी जरूरत के अनुसार करें प्रयोग
त्वचा की जरूरत के हिसाब से इनमे से किसी भी तरीके से फिटकरी का प्रयोग करें। दाग-धब्बे दूर करने में मदद मिलेगी।

अस्वीकरण- यह लेख मात्र सामान्य जानकारी के लिए है। त्वचा पर किसी भी तरह के प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की राय अवश्य लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें