फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून में पुरुष इस तरह रखें अपनी स्किन का ख्याल, दिखेंगे पहले से ज्यादा जवां

Sun, 14 Jul 2019 08:19 AM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
beauty - फोटो : file photo
मानसून के आते ही हमारी स्किन डल होने लगती है। ऐसे में अपनी स्किन को पैंपर करना बहुत जरूरी हो जाता है। बहुत सारे लड़के इसे हल्के में लेते हैं। उन्हें लगता है कि यह तो सिर्फ लड़कियों का काम है, लेकिन बारिश के इस मौसम में चिपचिपाती स्किन प्राब्लम लड़कियों की तरह लड़कों के चेहरे पर भी कॉमन है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आप इस मौसम कैसे अपनी स्किन की देखभाल कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पानी - फोटो : pixabay
बारिश का मौसम आपके चेहरे का ग्लो और नमी को छूमंतर कर सकता है इसलिए सबसे पहली बात जिसका आपको ख्याल रखना है वो यह कि आप ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। इससे आपकी त्वचा हाइड्रेट रहेगी। साथ ही त्वचा से हानिकारक टॉक्सिन और तेल पसीने से बाहर निकल जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
men pimple - फोटो : getty images
मानसून में तैलीय क्रीम को लगाने से बचें। तैलीय क्रीम आपके चेहरे के छिद्रों को बंद कर देती है जिससे कि स्किन सांस नहीं ले पाती। इसलिए ऑयली क्रीम न लगाएं। स्किन पर इसे लगाने से पिंपल का अटैक हो सकता है। इसके अलावा किसी भी कैमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें। साबुन आधारित क्वींजर से दूरी बनाएं।

4 of 5
sunscreen
इस मौसम में स्किन पर ऑयल जमा हो जाता है। इसके लिए चेहरे को बार-बार फेस वाइप्स से पोछें ऐसा करने पर चेहरे का एक्ट्रा ऑयल निकल जाएगा। धूप में कम निकलें। चेहरे की त्वचा के लिए सबसे ज्यादा हानिकारक सूर्य की अल्ट्रावॉयलेट किरणें हैं, जो इस मौसम में और भी खतरनाक हो जाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shower
अपने बालों को समय-समय पर शैम्पू से धोए। अच्छा होगा कि अगर विटामिन बी वाले शैम्पू का इस्तेमाल करें। हफ्ते में कम से कम तीन से चार बार हेयर वॉश जरूर करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें