बालों का झड़ना ऐसी परेशानी है जो लड़के हो या लड़कियां हर किसी के साथ हो सकती है। सर्दी के मौसम में बालों का झड़ना थोड़ा ज्यादा परेशान भी करता है। बालों के झड़ने को रोकना है तो रोजाना सिर पर तेल की मालिश करना फायदेमंद होता है। इसके साथ ही बालों को घना, लंबा और मजबूत बनाने के लिए भी तेल की मालिश करना फायदेमंद होता है। तो चलिए जानें वो कौन-कौन से तेल है जो बालों का झड़ना रोकने में मदद कर सकते हैं।