फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहरा चमकाने और त्वचा को दमकाने के लिए आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां, हो जाएं सावधान

Tue, 31 Dec 2019 12:16 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : instagram
अपनी त्वचा को लेकर आप हमेशा सचेत रहते होंगे। खूबसूरत त्वचा पाने के लिए लोग कई नुस्खे आजमाते हैं और महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से भी नहीं चूकते। क्या आप जानते हैं आपकी हर कोशिश बेकार है क्योंकि आप दिन भर में कुछ ऐसी गलतियां कर रहे हैं जो आपको खिलती और दमकती हुई त्वचा दे ही नहीं सकती। जानें किन गलतियों को दोहराने से बचना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : pixabay
स्विमिंग भले ही आपकी सेहत और फिटनेस के लिए एक बेहतरीन एक्सर्साइज हो लेकिन स्विमिंग पूल के पानी में मिला क्लोरीन आपकी स्किन का सबसे बड़ा दुश्मन है। स्विमिंग करने के बाद शावर ले लेने पर भी क्लोरीन पूरी तरह से नहीं हटता और स्किन के रोमछिद्रों (पोर्स) तक पहुंच कर उन्हें बंद कर देता है। ऐसे में बहुत ज्यादा स्विमिंग करना आपकी स्किन को डैमेज कर सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : Pixabay
लोग रिलैक्स महसूस करने के लिए गर्म पानी से नहाते हैं या हॉट शावर लेना पसंद करते हैं। लेकिन ज्यादा गर्म पानी से नहाना भी आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है। गर्म पानी हमारी त्वचा को बहुत ज्यादा ड्राई बनाने के साथ ही स्किन में मौजूद प्राकृतिक मॉइश्चर को भी खत्म कर देता है।

4 of 5
- फोटो : pixa
अगर आपको भी दाहिने या बाएं तरफ करवट लेकर सोने की आदत है तो अपनी इस आदत को आज ही बदल दें और पीठ के बल सोने की आदत डालें। करवट लेकर सोने पर जब आपका चेहरा तकिए से रगड़ खाता है तो उम्र से पहले ही चेहरे पर झुर्रियां पड़ने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : social media
अगर खाने में  नमक की अधिकता हो जाए तो यह स्किन में मौजूद मॉइश्चर को सोख लेता है और आपकी स्किन रुखी हो जाती है। वहीं चीनी स्किन के कोलाजन लेवल को प्रभावित कर स्किन को सैगी बना देती है जिससे आपकी स्किन लटक जाती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें