फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहरे पर भूलकर भी न करें इन 4 चीजों का इस्तेमाल, नहीं तो होगा गंभीर नुकसान

Wed, 06 May 2020 08:14 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
ऐसा कोई नहीं होगा जो ये न चाहता हो कि उसका चेहरा साफ और सुंदर दिखे। इतना ही नहीं चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए लोग न जाने कितने ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने इस बारे में सोचा है कि आपको अपने चेहरे पर किन-किन चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए? कई बार हम अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे त्वचा को बहुत नुकसान होता है। आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताएंगे जिनका इस्तेमाल चेहरे पर भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
साबुन
सर्दी हो या चाहे गर्मी चेहरे पर साबुन का इस्तेमाल भूलकर भी नहीं करना चाहिए। साबुन चेहरे के ड्राइनेस को बढ़ाता है, जिससे सर्दियों में आपकी त्वचा खिची-खिची और बेजान दिखाई देती है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉडी लोशन
कुछ लोग हाथ-पैर पर बॉडी लोशन लगाते हुए उसे अपने चेहरे पर भी लगा देते हैं। ऐसा करना बिल्कुल गलत है। चेहरे पर हमेशा फेस क्रीम का ही इस्तेमाल करना चाहिए। बता दें कि हमारे चेहरे की त्वचा शरीर के अन्य भागों की त्वचा से एकदम अलग है। ऐसे में चेहरे के लिए अलग से बनी फेस क्रीम का ही इस्तेमाल आपके लिए सही रहता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
टुथपेस्ट
कुछ लोग चेहरे पर मौजूद पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए टुथपेस्ट का इस्तेमाल करते हैं। मगर ऐसा करने से त्वचा को नुकसान पहुंचता है। भले टुथपेस्ट आपका पिंपल गायब कर दे, मगर हर रोज या फिर महीने में 2 से बार इसका इस्तेमाल करने से चेहरे को नुकसान पहुंचता है। पिंपल्स दूर करने के लिए भी अपनी डाइट पर ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शैंपू - फोटो : फाइल फोटो
शैंपू
बालों को धोते समय इस बात का जरूर ध्यान रखें कि शैंपू चेहरे पर न लगे। इससे आपकी त्वचा ड्राई होगी साथ ही इसका रंग भी गहरा होगा। बाजार में मिलने वाले साबुन और फेस वॉश  के अपेक्षा शैंपू में ज्यागा केमिकल्स होते हैं। ये  केमिकल्स चेहरे के त्वचा के लिए बिल्कुल ठीक नहीं होते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें