फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beauty Tips: गर्मियों में ऑयली स्किन कर रही है परेशान, मुल्तानी मिट्टी से बने ये 4 फेसपैक देंगे राहत

Mon, 24 Apr 2023 09:51 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी गर्मी में ऑयली स्किन पर होने वाली इन समस्याओं से परेशान हैं, तो इसमें मुल्तानी मिट्टी आपको राहत दिला सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
multani mitti
Summer Skin Care Tips : चिलचिलाती गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। धूप और तेज धूल भरी आंधी ने हर किसी को परेशान कर रखा है। इस मौसम में अपनी स्किन का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो गर्मी की शुरुआत से ही आपको स्किन से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, गर्मी के मौसम में स्किन पर धूप की वजह से टैनिंग होना तो आम बात है, पर जब रैशेज, खुजली, पिंपल्स होने लगते हैं तो दिक्कत बढ़ जाती है। सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों के सामने आती है, जिनकी स्किन ऑयली होती है।

ऑयली स्किन वाले लोग गर्मी भर इसी बात से परेशान रहते हैं कि उनके चेहरे पर न तो सही से मेकअप टिक पाता है, और न ही चेहरा पसीने की वजह से ग्लो करता है। अगर आप भी गर्मी में ऑयली स्किन पर होने वाली इन समस्याओं से परेशान हैं, तो इसमें मुल्तानी मिट्टी आपको राहत दिला सकती है। आज हम आपको मुल्तानी मिट्टी से बने कई ऐसे फेसपैक के बारे में बताएंगे, जिसको लगाकर आपका चेहरा ग्लो करेगा।
विज्ञापन

2 of 5
टमाटर - फोटो : iStock
मुल्तानी मिट्टी और टमाटर का रस

टमाटर में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। अगर आप मुल्तानी मिट्टी के साथ टमाटर का रस मिलाकर फेसपैक बनाएंगे तो उससे आपका चेहरा ग्लो करेगा। इस पैक को बनाने के लिए एक बाउल में करीब डेढ़ चम्मच मुल्तानी मिट्टी और दो टमाटर का रस मिला लें। तैयार होने के बाद बीस मिनट तक इसे चेहरे पर लगाएं और फिर फेस धो दें। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा

गर्मियों के मौसम में एलोवेरा चेहरे पर ठंडक पहुंचाने का काम करता है। ऐसे में अगर आप इसे मुल्तानी मिट्टी के साथ मिलाकर लगाएंगी तो आपकी स्किन को काफी राहत मिलेगी। इसका फेसपैक बनाने के लिए एक बाउल में मुल्तानी मिट्टी लें और फिर इसमें 1 बड़ा चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल मिलाएं। इसके बाद इस पैक को बीस मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। सूख जाने के बाद इसे साफ कर लें। कुछ ही दिन में इसका असर दिखने लगेगा। 

4 of 5
honey - फोटो : istock
मुल्तानी मिट्टी के साथ लगाएं शहद

शहद में कई तरह के गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को काफी फायदा पहुंचाते हैं। इसके लिए आप एक बाउल में करीब एक से डेढ़ चम्मच मुल्तानी मिट्टी और करीब आधा चम्मच शहद मिलाएं। इस पैक में गुलाब जल भी मिला लें। इस पैक को चेहरे पर लगाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Lemon - फोटो : Pixabay
नींबू के रस में मिलाएं मुल्तानी मिट्टी

अगर आप नींबू के रस में मुल्तानी मिट्टी मिलाकर पैक तैयार करेंगे तो इससे आपकी स्किन ग्लो करने लगेगी। इसे बनाने के लिए दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी में दो चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अगर पेस्ट गाढ़ा हो गया है, तो इसमें गुलाब जल मिला सकते हैं।  इस पैक को मात्र बीस मिनट के लिए चेहरे पर लगाना है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें