फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beauty Tips: चेहरे पर चमक ला सकते हैं ये फेसपैक, लड़कों की स्किन पर भी करेंगे काम

Thu, 08 Jun 2023 11:28 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए घरेलू फेसपैक की तलाश कर रहे हैं, तो इस लेख को पढ़ने के बाद आपकी तलाश खत्म हो जाएगी। 
विज्ञापन
1 of 7
Face Pack For Glowing Skin - फोटो : social media
Face Pack For Glowing Skin: चाहे लड़का हो या लड़की, गर्मी के मौसम में हर किसी के चेहरे की रंगत कम होने लगती है। पसीना और प्रदूषण की वजह से लोगों के चेहरे पर कई तरह की परेशानियां सामने आने लगती हैं। ऐसे में महिलाएं तो अपने स्किन केयर के लिए तमाम तरीके की चीजें इस्तेमाल करती हैं। पार्लर जाकर ट्रीटमेंट कराती हैं। पर, वहीं अगर बात करें पुरुषों की तो वो अपने स्किन केयर पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते। यही वजह से कि उनकी स्किन गर्मियों में और अजीब लगने लगती है।

क्या आप जानते हैं कि कुछ घरेलू तरीके हैं जिनसे आप एकदम ग्लोइंग स्किन और गोरा रंग पा सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे फेसपैक के बारे में बताएंगे, जिनका इस्तेमाल पुरुष और महिला दोनों कर सकते हैं। इसके लिए ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं पड़गी। इन फेसपैक का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार किया जा सकता है। 
विज्ञापन

2 of 7
face pack - फोटो : istock
बेसन, चंदन, हल्दी और दूध का फेस पैक

ये पैक आपकी स्किन की रंगत लौटाने का काम करता है। इसको बनाने के लिए आपको सबसे पहले दो चम्मच बेसन में थोड़ा सा चंदन पाउडर, चुटकी भर हल्दी और थोड़ा सा दूध मिलाएं। इसका पेस्ट बनाने के बाद इसे एक से दो घंटे के लिए अपने चेहरे पर लगा लें। इसके इस्तेमाल के बाद गलती से भी फेसवॉश और साबुन का इस्तेमाल ना करें। 
विज्ञापन

3 of 7
masoor dal
मसूर की दाल

इसका फेसपैक बनाने के लिए आपको बस मसूर की दाल को पीसना है। इसके बाद इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर अपने चेहरे पर लगा लेना है। ये आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाएगा। 

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
टमाटर का पैक

टमाटर के इस्तेमाल से आपके चेहरे की टैनिंग भी कम हो जाती है। ऐसे में आप इसे पीस कर इसमें चीनी मिलाएं। अब इसे आधें घंटे तक चेहरे पर लगा रहने दें। आधे घंटे बाद इसे सादे पानी से धो दें। कुछ ही दिन में आपको चेहरे पर ग्लो दिखने लगेगा। 
विज्ञापन

5 of 7
malai - फोटो : file photo
हल्दी और मलाई

हल्दी स्किन से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करती है। वहीं दही से स्किन में कसाव आता है। इसके इस्तेमाल के लिए 2 चम्मच दही में एक चुटकी हल्दी अच्छी तरह से मिलाएं और आंखों को बचाते हुए चेहरे पर लगाएं। सूख जाने के बाद इसे गुनगुने पानी से धो दें। 
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
पपीता 

खाने के साथ-साथ आप पपीते का इस्तेमाल स्किन केयर के लिए भी कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको इसे पीस कर चेहरे पर लगाना है। इसे आप दो से तीन बार हफ्ते में लगा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
potato - फोटो : istock
आलू

जिस तरह से आलू खाने के स्वाद को बढ़ा देता ठीक उसी तरह से इसे चेहरे पर लगाने से टैनिंग खत्म होती है। आलू का एक टुकड़ा काटकर अगर नियमित रूप से चेहरे की मसाज की जाए तो सभी दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें