फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों के लिए बेस्ट है टीना दत्ता का यह लेटेस्ट लहंगा कलेक्शन, सस्ते में बनवा सकते हैं आप भी

Tue, 15 Jun 2021 03:29 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हर तरह का लुक उनपर अच्छा लगता है। - फोटो : instagram

टीना दत्ता कलर्स पर प्रसारित होने वाले सीरियल उतरन से प्रसिद्ध हुई हैं। टीना इंस्टाग्राम पर अपनी खूब तस्वीरें साझा करती हैं। कभी वे एकदम बोल्ड लुक में दिखाई देती हैं तो कभी वे पारंपरिक परिधान पहन लेती हैं। हर तरह का लुक उनपर अच्छा लगता है। वे अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करना भी खूब पसंद करती हैं। उनके फैंस उनके लुक्स को खूब ही पसंद करते हैं। हाल ही में टीना ने तीन अलग-अलग रंगों के लहंगों में अपनी बेहद खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। यह तस्वीरें लड़कियों के लिए अच्छे लहंगा आइडियाज प्रस्तुत कर रही हैं। मौसम के अनुसार भी यह लहंगे बहुत आरामदायक हैं और इन्हें आप आसानी से अपने टेलर से बनवा सकते हैं। इन्हें बनवाने में बहुत अधिक खर्च भी नहीं आएगा और आपको किसी भी फंक्शन में यह अलग ही पहचान देगा। अगली स्लाइड्स से देखिए लाल, गुलाबी और पीले रंग के लहंगों में टीना का यह लेटेस्ट लुक। 

विज्ञापन

2 of 5
टीना की अदाएं माशाल्लाह - फोटो : instagram

लाल लहंगा
टीना का यह लाल लहंगा बहुत खूबसूरत है। यह एकदम सिंपल और आरामदायक है। इसके ब्लाउज पर लहरिये की प्रिंट है और दुपट्टे में कट वर्क है। हाथों में टीना ने बहुत ही सुंदर सा चूड़ा पहना हुआ है। सिर पर टीका पहनने के साथ ही उन्होंने बिंदी भी लगाई हुई है। मम्मी की साड़ियों की मदद से भी आप ऐसा लहंगा बनवा सकते हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
टीना दत्ता का यह दिलकश अंदाज - फोटो : instagram

पीला लहंगा
टीना के पीले लहंगे का ब्लाउज एकदम सिंपल है, सफेद रंग की मोती की बॉर्डर है और लहंगे के साथ उन्होंने सफेद रंग का दुपट्टा पहना है। जिस पर वर्क किया हुआ है। गले में सुंदर सा कंठहार है।लहंगे का स्कर्ट भी पीले रंग का है। इच्छा के बालों को कर्ल किया हुआ है। दोस्त या कजिन के हल्दी या संगीत फंक्शन के लिए आप ऐसा लहंगा बनवा सकती हैं। 

4 of 5
टीना का खास ड्रेस - फोटो : instagram

गुलाबी लहंगा
टीना का यह गुलाबी लहंगा सबसे खूबसूरत है। दरअसल देसी गुलाबी रंग न होते हुए यह इंग्लिश कलर है। इसके साथ भी टीना ने नेट का दुपट्टा लिया है लेकिन उसे पहनने का तरीका अलग है। इसका स्कर्ट हैवी लुक पर है तो शादी जैसे फंक्शन के लिए भी आप इसका चयन कर सकती हैं। लहंगे का ब्लाउज भी बहुत अच्छा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फेब्रिक कम दाम में ला सकते हैं - फोटो : facebook

कम दाम में बन जाएंगे लहंगे
जरूरी नहीं है कि आप महंगे दामों में इन लहंगों को खरीदें। आप थोड़ा दिमाग लगाकर इन्हें अपने टेलर से भी बनवा सकते हैं। बाजार से आप इस तरह का फेब्रिक कम दाम में ला सकते हैं और फिर डिजाइन बताते हुए अपने लोकल टेलर से इसे बनवाएं ताकि अपने अनुसार आप लहंगे में परिवर्तन भी करवा सकें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें