श्वेता त्रिपाठी शर्मा के लिए छोटा पैकेट बड़ा धमाका कहना बिल्कुल भी अनुचित नहीं होगा क्योंकि वे दिखतीं तो एकदम छोटी सी हैं लेकिन अपनी अदाकारी से उन्होंने अच्छे- अच्छों के छक्के छुड़वा दिए हैं। श्वेता के मिर्जापुर में गोलू का किरदार निभाने से उनके प्रशंसकों की संख्या में काफी बढ़ोतरी आई है। उन्होंने वेब सीरीज और फिल्मों में शानदार काम किया है। इंस्टाग्राम पर वे बटाटा वड़ा के नाम से प्रसिद्ध हैं और वे सोशल मीडिया पर अलग-अलग तस्वीरें डालकर, खूबसूरत कैप्शंस लगाकर अपने फैंस को खुश भी करती रहती हैं। मसान और हरमखोर जैसी फिल्मों में काम करके उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। श्वेता के लुक्स और फैशन सेंस से उनकी उम्र का बिल्कुल भी पता ही नहीं लगता है। गोलू गुप्ता के रूप में कड़क किरदार निभाने वालीं श्वेता, अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में बेहद हसीन नजर आ रही हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए श्वेता का यह नया और जबरदस्त लुक।