Basant Panchami 2025: वसंत पंचमी हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जो बसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। यह त्योहार माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन विद्या, कला और ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा होती है, इसलिए इसे सरस्वती पूजा के नाम से भी जाना जाता है।
विद्यार्थी और कलाकार इस दिन विशेष रूप से मां सरस्वती से आशीर्वाद मांगते हैं। आज के समय में वसंत पंचमी को स्कूलों, कॉलेजों और संस्थानों में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। विद्यार्थियों के साथ-साथ हर कोई इस दिन मां सरस्वती की पूजा करता है और उनके आशीर्वाद से विद्या और ज्ञान की प्राप्ति की कामना करता है।
यदि आपको भी वसंत पंचमी के दिन कहीं जाना है तो अपने लुक का खास ध्यान रखें। आप इस दिन साड़ी पहनकर अपना सादगी भरा अंदाज दिखा सकती हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे फैब्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी साड़ी आप वसंत पंचमी के दिन पहन सकती हैं।