फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rose Day Hairstyle: रोज डे पर लगना चाहती हैं सबसे खूबसूरत, तो मिनटों में बनाएं ये फ्लावर डिजाइन हेयरस्टाइल

Sat, 01 Feb 2025 11:29 AM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Unique Hairstyle: हम आपको लिए लेकर आए हैं ऐसे आसान यूनिक हेयर स्टाइल, जिसे बनाकर आप स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट दिखेंगी। यही नहीं, अगर इस हेयरस्टाइल को कर के आप बाहर जाती हैं तो हर किसी की नजर आपको बालों पर ही टिक जाएगी। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
रोज डे के लिए खूबसूरत हेयरस्टाइल - फोटो : इंस्टाग्राम
Rose Day: वैलेंटाइन डे वीक नजदीक है। ऐसे में महिलाएं इस खास दिन की तैयारी जोरों-शोरों से कर रही हैं। वैलेंटाइन डे वीक की शुरुआत रोज डे से होने वाली है।  आमतौर पर इस दिन महिलाएं लाल रंग की ड्रेस पहनकर अपने पार्टनर को सरप्राइज देती हैं, लेकिन अगर आप इस साल कुछ अलग करना चाहती हैं और सबसे हटकर दिखना चाहती हैं तो हम आपको लिए लेकर आए हैं ऐसे आसान यूनिक हेयर स्टाइल, जिसे बनाकर आप स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट दिखेंगी। यही नहीं, अगर इस हेयरस्टाइल को कर के आप बाहर जाती हैं तो हर किसी की नजर आपको बालों पर ही टिक जाएगी। आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
रोज डे के लिए खूबसूरत हेयरस्टाइल - फोटो : इंस्टाग्राम @harsha.modi31
गुलाब जैसा बन
अगर आप रोज डे के दिन अपनी खास डेट के लिए कोई वेस्टर्न ड्रेस पहनने वाली हैं तो आप यह रोज बन ट्राई  कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको बाल धोकर सुखाना है फिर आपको सारे बालों को कर्ल कर लेना है। कर्ल को सेट करने के लिए हेयर सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल कर सकती हैं। फिर एक के बाद एक बालों का पार्टिशन कर के एक-एक लेयर का गुलाब बना दें। इसके बाद इसे बन की तरह मोड़ लें और बालों में पर्ल लगा लें। इससे यह काफी बढ़िया लुक देगा।
विज्ञापन

3 of 6
रोज डे के लिए खूबसूरत हेयरस्टाइल - फोटो : इंस्टाग्राम @mua_dharasavla
हाफ रोज बन
अगर आप रोज डे के दिन कोई एथनिक ड्रेस पहन रही हैं तो आप यह हेयरस्टाइल ट्राई कर सकती हैं। इस हेयरस्टाइल को बनाने के लिए आपको पहले सारे बालों को कर्ल करना है। इसके बाद सारे बालों का आधा हिस्सा निकालकर उसे गुलाब का शेप दे दें फिर इसे पर्ल मोती के साथ सजा दें। इससे आपके बाल काफी अट्रैक्टिव लुक देंगे।

4 of 6
रोज डे के लिए खूबसूरत हेयरस्टाइल - फोटो : इंस्टाग्राम @akshasmakeover
हाफ पार्टिशन बन
रोज डे पर लड़कियां आज कल ट्रेडिशनल ड्रेस भी पहन रही हैं। ये नए ट्रेंड का हिस्सा है। अगर आप भी कुछ ऐसा पहन रही हैं तो इस हेयरस्टाइल को जरूर फॉलो करें। इस हेयरस्टाइल को बनाने के लिए सबसे पहले अपने बालों का हार्ड कर्ल करें। फिर बाकी बालों को तीन पार्ट में डिवाइड कर लें और धीरे-धीरे इन्हें गुलाब का शेप दे दें। इससे आपको यह शानदार लुक मिल जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
रोज डे के लिए खूबसूरत हेयरस्टाइल - फोटो : इंस्टाग्राम
बन में लगाएं गुलाब का फूल
इस हेयरस्टाइल को बनाने के लिए आपको सबसे पहले यह एक टाइट बन बनाना है फिर उसमें तीन-चार गुलाब के फूल लगाने हैं। इस हेयरस्टाइल को बनाने के लिए आप आगे के बालों की भी कोई डिजाइन बना सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रोज डे के लिए खूबसूरत हेयरस्टाइल - फोटो : इंस्टाग्राम
ओपन हेयर में लगाएं गुलाब
अगर आप कॉलेज गोइंग गर्ल हैं तो आप इस हेयरस्टाइल को फॉलो कर सकती हैं। इसके लिए आप बालों को कर्ल या स्ट्रेट कर सकती हैं फिर इसमें तीन से चार गुलाब लगाकर सिक्योर कर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें