फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basant Panchami 2023: दिखना है सबसे अलग तो बसंत पंचमी की पूजा के लिए इस तरह से कैरी करें येलो आउटफिट

Thu, 26 Jan 2023 10:30 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
इस तरह से कैरी करें येलो आउटफिट - फोटो : instagram
Basant Panchami 2023 : जैसा कि हम सभी जानते हैं कि भारत देश में सभी त्योहारों का अपना एक अलग महत्व होता है। जिसे हम सभी काफी धूमधाम से मनाते हैं। नए साल की शुरूआत में कई त्योहार आते हैं इनमे बसंत पंचमी भी शामिल है। इस दिन सभी जगह बसंत के मौसम का स्वागत किया जाता है। बसंत पंचमी के दिन जगह-जगह मां सरस्वती की पूजा होती है।

ऐसी मान्यता है कि, इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनना काफी शुभ माना जाता है। अगर आप त्योहारों के सीजन में स्टाइलिश दिखने की शौकीन हैं तो बसंत पंचमी को कैसे छोड़ सकती हैं। आज की खबर में हम आपको कुछ ऐसे येलो आउटफिट के बारे में बताएंगे जिन्हें पहन कर आप पीले रंग के एथनिक वियर में भी क्लासी और खूबसूरत लग सकती हैं। पूजा में पहनने के हिसाब से आपको कपड़ों के लिए ज्यादा पैसा खर्चा करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। 
विज्ञापन

2 of 4
तमन्ना भाटिया जैसी डबल शेडेड रफल्स साड़ी - फोटो : instagram
तमन्ना भाटिया जैसी डबल शेडेड रफल्स साड़ी

ये साड़ी आज-कल काफी ट्रेंड में है। इस तरह की साड़ी आपको ऑनलाइन या बाजार में आसानी से मिल जाएगी। हालांकि ये साड़ी बहुत हैवी नहीं है तो आप ब्लाउज़ हैवी वर्क वाला पहन सकती हैं। तमन्ना भाटिया की इस साड़ी में बॉर्डर में सिल्वर लेस और प्रिंटेड रफल्स अटैच है। जो इसके लुक को कंप्लीट कर रही है। 
विज्ञापन

3 of 4
प्लाजो-टॉप के साथ प्रिंटेट दुपट्टा - फोटो : instagram
प्लाजो-टॉप के साथ प्रिंटेट दुपट्टा

साड़ी हर किसी के लिए आरामदायक नहीं होती। ऐसे में पीले रंग का प्लाजो-टॉप के साथ प्रिंटेड दुपट्टा एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। इसमे आप ट्रेडिशनल के साथ स्टाइलिश भी लगेंगी। इसे आप रवीना टंडन की तरह कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
पीले रंग की मिरर वर्क की साड़ी - फोटो : instagram
पीले रंग की मिरर वर्क की साड़ी

साड़ी पहनने की शौकीन लड़कियों के लिए पीले रंग की मिरर वर्क की साड़ी काफी अच्छी रहेगी। मिरर वर्क और सिल्वर एंब्रॉयडरी वाली टिशू की डीप येलो साड़ी हाल ही में श्वेता तिवारी ने पहनी थी। जिसमे वो बला की खूबसूरत लग रही थीं। अगर आप भी इस तरह की साड़ी के साथ हैवी वर्क वाला ब्लाउज और हेवी इयररिंग या फिर झुमके कैरी करेंगी तो बेहद खूबसूरत लगेंगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें