फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basant Panchami 2023 : सरस्वती पूजा के दिन दिखना है सबसे अलग तो मेकअप करते समय इन बातों का रखें ध्यान

Thu, 26 Jan 2023 10:30 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज की खबर में हम आपको कुछ ऐसे मेकअप टिप्स के बारे में बताएंगे जिन्हें आप एथनिक वियर के साथ फॉलो कर सकती हैं। अगर आप भी बताए गए तरीके से मेकअप करेंगी तो लोग आप पर से नजर नहीं हटा पाएंगे। 
विज्ञापन
1 of 5
मेकअप करते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : instagram
Basant Panchami 2023 : भारत में हर त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। मकर संक्रांति के बाद साल की शुरुआत में ही बसंत पंचमी का त्योहार आता है। इस बार बसंत पंचमी 26 जनवरी के दिन मनाई जाएगी। इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। पहले सिर्फ स्कूलों और कॉलेजों में बसंत पंचमी मनाई जाती थी, पर अब मां सरस्वती की पूजा के लिए जगह-जगह पंडाल लगाए जाते हैं। इस दिन पीला कपड़ा पहनना और पीले रंग का भोजन करना काफी शुभ माना जाता है।

लड़कों की तुलना में लड़कियां किसी भी त्योहार के लिए ज्यादा उत्साहित रहती हैं। इस दिन लड़कियों में एथनिक वियर पहनने का भी काफी क्रेज रहता है। आज की खबर में हम आपको कुछ ऐसे मेकअप टिप्स के बारे में बताएंगे जिन्हें आप एथनिक वियर के साथ फॉलो कर सकती हैं। अगर आप भी बताए गए तरीके से मेकअप करेंगी तो लोग आप पर से नजर नहीं हटा पाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
सबसे पहले लगाएं बेस मेकअप  - फोटो : istock
सबसे पहले लगाएं बेस मेकअप 

अच्छे मेकअप से लिए बेस बेहद जरूरी है। अगर आप परफेक्ट दिखना चाहती हैं तो अपने स्किन कलर के हिसाब से ही बेस मेकअप का चुनाव करें। यहां बेस मेकअप का मतलब फाउंडेशन से है। फाउंडेशन को अच्छे से अपने चेहरे के साथ-साथ फोरहेड, चिकबोन, चिक एरिया और गर्दन पर लगाएं। अगर चेहरे पर दाग-धब्बे हैं तो कंसीलर भी लगाएं। अब 10 मिनट के लिए इसे ऐसा ही छोड़ दें। 
विज्ञापन

3 of 5
इस तरह से करें आई मेकअप  - फोटो : istock
इस तरह से करें आई मेकअप 

आई मेकअप करते समय ध्यान रखें कि सबसे पहले बेस आईशैडो लगाएं। इसके बाद ही ड्रेस से मैच करता हुआ मैचिंग शैडो का इस्तेमाल करें। अब ड्रेस के हिसाब से आंखों के इनर साइड और सेंटर एरिया को हाइलाइट करें। आंखों के किनारे पर डार्क रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद ही आई लाइनर लगाएं। 

4 of 5
करें इस तरह का लिप्स मेकअप - फोटो : istock
करें इस तरह का लिप्स मेकअप

होंठों का मेकअप करते समय इस बात का ध्यान रखें कि होंठ रूखे ना लगें। इसके लिए सबसे पहले लिप्स को अच्छे से एक्सफोलिएट करें। इसके बाद ही लाइट कलर की लिप्स्टिक लगाएं। बसंत पंचमी के हिसाब से मेकअप को लाइट ही रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खुले रखें बाल - फोटो : insatgram
खुले रखें बाल

बालों को आप अगर खुला रखने में कंफर्टेबल हैं तो ऐसा ही करिए। अगर आप इसमें सहज नहीं हैं तो लो बन बनाकर आप फूलों का गजरा लगा सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें