फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Easy Mehndi Design For Bakrid: चांद से लेकर अरेबिक तक, बकरीद लुक को खूबसूरत बनाएंगी मेहंदी की ये डिजाइन्स

Fri, 06 Jun 2025 03:20 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Easy Mehndi Design For Bakrid: 7 जून को बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में आज ही अपने हाथों में खूबसूरत मेहंदी लगवा लें। 
विज्ञापन
1 of 7
बकरीद लुक में चार चांद लगाएंगी मेहंदी की ये डिजाइन्स - फोटो : instagram
Easy Mehndi Design For Bakrid : 7 जून को भारत में बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में लोगों ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। इस दिन मुस्लिम धर्म के लोग बकरे की कुर्बानी देते हैं और सच्चे मन से अल्लाह की इबादत करते हैं। ये दिन काफी खास होता है, ऐसे में महिलाएं खूब सजती और संवरती हैं। बकरीद के दिन हाथों पर मेहंदी लगाने का भी रिवाज है।

यदि आप भी बकरीद के लिए मेहंदी की डिजाइन खोज रही हैं तो यहां हम आपको उसके कुछ लेटेस्ट विकल्प दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप उन्हें देखकर अपने हाथों में खूबसूरत मेहंदी रचा सकें। 
विज्ञापन

2 of 7
पहली डिजाइन - फोटो : instagram
पहली डिजाइन

यदि आपक पेड़-पौधों से प्यार है तो अपने हाथों पर इसे दिखाएं। बकरीद के मौके पर आप अपने हाथों में ऐसी फूल फत्ती वाली डिजाइन बनवा सकते हैं। ऐसी अरेबिक डिजाइन को लगाना काफी आसान है। ऐसी डिजाइन के साथ जब आप हाथों में चूड़ियां पहनेंगी तो आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 7
दूसरी डिजाइन - फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन

भरे-भरे हाथ मेहंदी लगाना पसंद है तो इस डिजाइन का चयन करें। इसके लिए आपको अपनी हथेली के बीचों-बीच कमल का फूल बनाना है और उसके आस-पास महीन डिजाइन से कवर करना है। मेहंदी की ऐसी डिजाइन आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगी। ध्यान रखें कि इसकी डिजाइन एकदम महीन होनी चाहिए। 

4 of 7
तीसरी डिजाइन - फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन

कुछ ऐसी डिजाइन की तलाश कर रही हैं, जो हथेली पर अलग सी दिखे तो ये एक बेहतर विकल्प है। मेहंदी की इस डिजाइन में आपको पूरी मेहंदी बारीक लगानी है, बस इसमें आपको बोर्डर को थोड़ा मोटा रखना है। चौड़े बॉर्डर वाली ये मेहंदी बाकियों के हाथों से काफी अलग दिखेगी। 
विज्ञापन

5 of 7
चौथी डिजाइन - फोटो : instagram
चौथी डिजाइन

बात ईद की हो रही है, और हाथों पर चांद वाली डिजाइन न बने, ऐसा तो हो नहीं सकता। आप चाहें तो आप अपने हाथ की उल्टी तरफ ऐसी ही डिजाइन लगाएं। इसमें आपको हाथ के बीच में चांद बनाना है और फिर उसके आस-पास महीन डिजाइन बनानी है। चांद के आस-पास फूल पत्ती भी बना सकती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
पांचवी डिजाइन - फोटो : instagram
पांचवी डिजाइन

एकदम मिनिमल डिजाइन पसंद है तो अपने हाथ के पीछे के लिए इस डिजाइन का चयन करें। मेहंदी की ऐसी डिजाइन देखने में कमाल की लगती है। ध्यान रखें कि ऐसी मेहंदी एकदम महीन वाले कोन से ही लगाएं। यदि ये मेहंदी मोटी लगी होगी, तो आपके लुक को खराब कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
छठवीं डिजाइन - फोटो : instagram
छठवीं डिजाइन

हाथ के पीछ के लिए आप चांद वाली ऐसी डिजाइन का चयन कर सकती हैं। ये डिजाइन लगाना काफी आसान होता है, और इससे हाथ भी खूबसूरत लगता है। चाहें तो इसपर छोटा सा ईद मुबारक लिखवा सकती हैं, ताकि ये डिजाइन और भी प्यारा लगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें