फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: हाइट के हिसाब से करना चाहिए कपड़ों का चयन, जानें किस पर क्या जचेगा ?

Thu, 05 Jun 2025 05:12 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Fashion According To Your Height: आउटफिट हमेशा खुद को देखकर ही खरीदना चाहिए। सही हाइट के हिसाब से लिए गए कपड़े आपको परफेक्ट लुक दे सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 8
हाइट के हिसाब से करना चाहिए कपड़ों का चयन - फोटो : Adobe stock
Fashion According To Your Height: अक्सर हम लोगों को देखकर, या फिर किसी भी एड को देखकर अपने लिए आउटफिट खरीद लेते हैं। जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। कई बार जब हम अपने शरीर के हिसाब से कपड़े नहीं खरीदते हैं, तो हमारा लुक बिगड़ जाता है। क्योंकि अलग-अलग हाइट वाले लोगों के लिए प्रिंट और डिजाइन भी अलग-अलग ही आते हैं।

कई बार अलग तरह के कपड़े पहनने से हाइट छोटी लगनी लगने लगती है। कई बार तो शरीर का आकार अजीब दिखने लगता है। इसी के चलते हम आपको बताएंगे कि कैसी हाइट वाले लोगों को किस तरह के कपड़े पहनने चाहिए, जिससे लुक अच्छा दिखे। 
विज्ञापन

2 of 8
यदि हाइट छोटी है.... - फोटो : Adobe stock
यदि हाइट छोटी है....

यदि आपकी हाइट छोटी है तो वर्टिकल स्टाइप्स वाले कपड़ों को प्राथमिकता दें। वर्टिकल्स स्ट्राइप वाले कपड़े आपके लुक को अच्छा दिखने में मदद करेंगे। छोटी हाइट वाले लोगों पर हाई वेस्ट पैंट्स और जींस ज्यादा अच्छे लगते हैं। इससे उनके पैर लंबे लगते हैं, जिस कारण लंबाई भी ज्यादा लगती है।
विज्ञापन

3 of 8
यदि हाइट छोटी है.... - फोटो : अमर उजाला
टॉप और टीशर्ट के लिए छोटी टाइट वाले लोगों पर वी नेक जचता है। वी नेक लाइन में गर्दन लंबी दिखती है। यदि आप नहीं चाहतीं कि आपकी हाइट और छोटी लगे तो फ्लफी रफल्स वाले कपड़ों से दूर रहें। ये आपको छोटा दिखाते हैं। 

 

4 of 8
यदि हाइट मीडियम है.... - फोटो : instagram
यदि हाइट मीडियम है....

यदि आपकी हाइट मीडियम है तो भी आपको कपड़े खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। वैसे तो मीडियम हाइट वाले लोगों पर लगभग सभी तरह के कपड़े अच्छे रहते हैं। पर उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि उनके कपड़े न तो ज्यादा ढीले हों और न ही ज्यादा टाइट।
विज्ञापन

5 of 8
यदि हाइट मीडियम है.... - फोटो : instagram
महिलाओं के लिए फ्लेयर्ड या ए-लाइन ड्रेस आपके लुक को और निखार सकती है। यदि ड्रेस पहन रही हैं तो उसके साथ बेल्ट लगाएं, ताकि आपका लुक और ज्यादा क्लासी और स्टाइलिश दिखे।  

 
विज्ञापन

6 of 8
यदि हाइट लंबी है. - फोटो : Adobe stock
यदि हाइट लंबी है.....

यदि आपकी हाइट ज्यादा लंबी है तो भी आपको कुछ बातें अपने जहन में बैठा लेनी चाहिए। लंबी हाइट वाली लड़कियां स्लिम फिट और लेयर्ड कपड़े बखूबी पहन सकती हैं। उनपर फ्लेयर्ड जींस या बेल बॉटम पैंट्स देखने में काफी अच्छे लगते हैं। इसके साथ यदि आप कुर्ते पहनेंगी तो आप की लंबाई और भी परफेक्ट दिखेगी।
विज्ञापन

7 of 8
यदि हाइट लंबी है - फोटो : instagram
वैसे तो लंबी लड़कियों पर क्रॉप भी अच्छी लगती है, लेकिन इसमें लंबाई और भी ज्यादा दिखने लगती है, कई बार ये देखने में अजीब लगता है। लंबी लड़कियों पर बोल्ड प्रिंट्स भी कमाल के लगेंगे। मैक्सी ड्रेस इनकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा सकती हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
इन बातों को भी जहन में रखें - फोटो : Adobe stock
इन बातों को भी जहन में रखें....

वैसे तो ये जरूरी नहीं है कि आप ऊपर दी गई गाइड के हिसाब के ही कपड़े खरीदें। कई बार हर किसी पर उनकी हाइट के विपरीत कपड़ा भी अच्छा लग जाता है। यदि कुछ पसंद आ रहा है तो हाइट को बाधा न बनने दें और स्टाइलिश अंदाज में आउटफिट को कैरी करें। किसी भी आउटफिट की एक्सेसरीज आपकी पूरी पर्सनैलिटी को कंप्लीट करती हैं, इसलिए उन्हें सोच-समझ के ही चुनें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें